फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां पीने के लिए पानी भी नसीब नहीं होता!

Sun, 27 Apr 2014 07:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद में हुडा का सेक्टर-3 समस्याओं से घिरा हुआ है। सेक्टर के लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं। जबकि हुडा की ओर से सेक्टर के लोगों से सुविधाएं देने के नाम पर सारे टैक्स वसूले जाते हैं।
विज्ञापन


लोगों के अनुसार, उनका सेक्टर अब नाम का ही सेक्टर रह गया है। सेक्टर में सीवर ओवर फ्लो की परेशानी पिछले चार साल से दूर नहीं हुई है। सीवर का पानी बरसात के दिनों में सबसे अधिक परेशानी खड़ी करता है।

यह भी पढ़ें:बदले समय पर नहीं खुले स्वास्थ्य केंद्र

कई बार पानी घरों में भी प्रवेश कर जाता है। बरसात से पहले हर बार हुडा को सीवर ओवर फ्लो की समस्या को ठीक करने के लिए कहा जाता है। लेकिन हुडा अधिकारी समस्याओं को गंभीरता से नहीं लेते।
विज्ञापन


सेक्टर में एक भी पार्क ऐसा नहीं है जिसमें सुबह या शाम टहला जा सके। सभी पार्कों की स्थिति पूरी तरह से खस्ताहाल है। पार्क में कूडे़ का ढेर लगा हुआ है।

यह भी पढ़ें:ट्रांसफॉर्मर के लिए नहीं लगाने होंगे दिल्ली के चक्कर

आरडब्ल्यूए ने कई बार खुद पैसे एकत्रित करके पार्कों की सफाई करवाई है। लेकिन बाद में फिर से वही स्थिति हो जाती है। लोगों को पीने के पानी के लिए रात भर जागना पड़ता है।

कई बार पीने के लिए टैंकर से पानी खरीदकर सेक्टर में मंगवाना पड़ता है।

आरडब्ल्यूए सदस्य रतन लाल ने बताया कि पानी को लेकर सेक्टर में शुरू से ही संकट बना हुआ है। लोगों को सभी प्रयोगों के लिए टैंकर से पानी खरीदना पड़ता है। जबकि हुडा से पानी सप्लाई के लिए चार्ज लिया जाता है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें