फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली की जेलों में अब कोई कैदी संक्रमित नहीं, दो कर्मचारी को छोड़कर 167 कर्मचारी और सुरक्षाकर्मी भी स्वस्थ

Fri, 21 Aug 2020 09:06 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
विज्ञापन
तिहाड़ जेल - फोटो : ANI
विज्ञापन
तिहाड़ जेल में अब कोई भी कैदी कोरोना संक्रमित नहीं है। तीन अगस्त को संक्रमित हुए दो कैदी के स्वस्थ होने के बाद अब जेल में संक्रमण के लक्षण नहीं है। जेल महानिदेशक संदीप गोयल ने बताया कि संक्रमण की चपेट में कैदियों के साथ-साथ जेल के कर्मचारी और सुरक्षाकर्मी भी आ गए थे। इनमें से दो कर्मचारी अभी संक्रमित हैं, जिनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


महानिदेशक के मुताबिक, दिल्ली की जेलों में कोविड-19 महामारी की स्थिति में काफी सुधार है। 3 अगस्त को तिहाड़ के दो कैदी संक्रमित पाए गए थे। उनका इलाज चल रहा था। 21 अगस्त को उनकी टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई। इसके बाद अब तिहाड़, रोहिणी और मंडोली जेल में कोई भी कैदी संक्रमित नहीं है। 

13 मई को रोहिणी जेल में कैदी के संक्रमित होने का पहला मामला सामने आया था। उसके बाद से रोहिणी, तिहाड़ और मंडोली जेल के कुल 63 कैदी संक्रमित हुए। इनमें मंडोली जेल में सजा काट रहे दो बुजुर्ग कैदी की संक्रमण से मौत हो गई। तीनों जेल में कुल 169 जेल कर्मचारी व तमिलनाडु स्पेशल पुलिस के जवान संक्रमण की चपेट में आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें