फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू: कॉलेजों में होली खेलने की नहीं होगी इजाजत, हुड़दंग रोकने की सख्त तैयारी, दिशा-निर्देश जारी

Tue, 01 Mar 2022 07:39 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

विश्वविद्यालय ऑर्डिनेस और सेक्सुअल हैरेसमेंट ऑफ वूमेंस एट वर्क प्लेस एक्ट 2013 के तहत कार्रवाई भी हो सकती है। डीयू प्रशासन ने होली को लेकर कॉलेजों व विभागों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
Delhi University - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना महामारी के कारण करीब दो साल से बंद दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेज हाल ही में खुले हैं। नए छात्र भी कॉलेजों में पहुंच रहे हैं और अब होली का त्योहार भी नजदीक है। ऐसे में दिल्ली विश्वविद्यालय प्रशासन ने कैंपस में होली के हुड़दंग को रोकने की तैयारी की है। होली के नाम पर कैंपस में किसी के साथ भी अनुचित व्यवहार करने की इजाजत किसी को नहीं होगी। खासकर छात्राओं के साथ गलत व्यवहार को स्वीकार नहीं किया जाएगा। कैंपस में होली के हुड़दंग पर एंटी रैगिंग से लेकर छेड़छाड़ के प्रावधान भी लग सकते हैं।

विज्ञापन



विश्वविद्यालय ऑर्डिनेस और सेक्सुअल हैरेसमेंट ऑफ वूमेंस एट वर्क प्लेस एक्ट 2013 के तहत कार्रवाई भी हो सकती है। डीयू प्रशासन ने होली को लेकर कॉलेजों व विभागों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। दिशा-निर्देशों में कॉलेजों व विभागाध्यक्षों को प्रिंसिपल, विभागाप्रमुख शिक्षकों, छात्रों और कर्मचारियों की एक कमेटी का गठन करने के लिए कहा गया है। दिशा-निर्देशों में स्पष्ट है कि कॉलेजों, हॉस्टल, विभागों और उत्तरी, पूर्वी व दक्षिणी कैंपस में होली के नाम पर अनुचित व्यवहार को स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस बार होली 18 मार्च को है, लेकिन छात्र उससे पहले ही होली खेलने की शुरुआत कर देते हैं।

ऐसे में प्रशासन नहीं चाहता है कि कैंपस में छात्रों को किसी प्रकार का असुरक्षित माहौल मिले। कैंपस में सुरक्षा व्यवस्था बनाने के लिए प्रशासन दिल्ली पुलिस का सहयोग भी लेगा। पुलिस की ओर से कॉलेज, हॉस्टल के बाहर पेट्रोलिंग की व्यवस्था रहेगी। कॉलेजों व हॉस्टल में सुरक्षा के मद्देनजर कॉलेजों में प्रवेश आईकार्ड से मिलेगा। वहीं हॉस्टल व कॉलेजों में बाहरी छात्रों के प्रवेश को लेकर भी खास नजर रहेगी।
विज्ञापन


पुलिस से अनुरोध किया जाएगा है कि बसों व कॉलेजों में वर्दीधारी पुलिसकर्मी तैनात हों। होली सप्ताह के दौरान डीटीसी बस व मेट्रो में किसी छात्रा के तहत अभद्र व्यवहार न हो इसके लिए डीटीसी व मेट्रो अधिकारियों से भी संपर्क साधा जा रहा है। वहीं, दिल्ली पुलिस, डीटीसी अधिकारियों और डीयू प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में नार्थ कैंपस स्थित प्रॉक्टर कार्यालय में एक संयुक्त कंट्रोल रूम भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन

  
इन नंबरों पर कर सकते हैं शिकायत
ज्वाइंट कंट्रोल रूम (साउथ कैंपस)- 011-24119832
ज्वाइंट कंट्रोल रूम (नॉर्थ कैंपस)-011-27667291

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें