फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताली कर्मचारियों को निकालने की प्रक्रिया शुरू

Thu, 23 Jan 2014 05:35 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद बिजली निगम मुख्यालय ने हड़ताली कर्मचारियों को निकालने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके तहत बिजली निगम में कांट्रैक्ट पर कार्यरत एएलएम (असिस्टेंट लाइनमैन) और लाइनमैन पर गाज गिरी है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को बिजली निगम के मुख्य अभियंता ने ऐसे सभी कर्मचारियों की लिस्ट मांगी जो 21 जनवरी से लेकर 23 जनवरी तक हड़ताल पर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:रोडवेज कर्मचारियों ने क्यों पलटा ये फैसला?

बिजली निगम मुख्यालय ने एसई आरएस यादव को निर्देश दिए गए कि वह पुराने एएलएम की जगह नई भर्तियां शुरू कर दें। जिसके बाद एसई ने सर्किल कार्यालय से जुड़े सभी तकनीकी शिक्षण संस्थानों, निजी ठेकेदारों से संपर्क कर आवेदन आमंत्रित करने शुरू कर दिए।

वहीं सूचना मिलते ही करीब 70 कर्मचारियों ने बिजली निगम कार्यालय से संपर्क कर ड्यूटी ज्वाइन कर ली। जिस कारण इन कर्मचारियों को छंटनी की इस प्रक्रिया से अलग किया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:हड़ताली कर्मचारी जरूर पढ़ लें ये सरकारी फरमान

बिजली निगम से मिली जानकारी के अनुसार फरीदाबाद सर्किल में कुल 339 एएलएम कांट्रेक्ट पर हैं। जिनमें से लगभग 275 कर्मचारी ऐसे है जो तीनों दिन हड़ताल पर रहे हैं। यानी 205 पर छंटनी की गाज गिर सकती है।

जिन कर्मचारियों ने तीसरा दिन पूरा होने से पहले ड्यूटी ज्वाइन कर ली। उन्हें छंटनी में शामिल नहीं किया गया है। वहीं बिजली कर्मचारियों का कहना है कि ऐसा हुआ तो वे फिर प्रदर्शन करेंगे।

इस बारे में एसई आरएस यादव ने बताया कि छंटनी के निर्देश मुख्यालय से प्राप्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि जो कर्मचारी 23 जनवरी के शाम तक संबंधित अधिकारी को संपर्क ड्यूटी ज्वाइन करना चाहते हैं, उन्हें डयूटी पर लिया जा रहा है। इसके बाद 24 जनवरी की सुबह आने वाले कर्मचारियों को ड्यूटी पर नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें