फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असुविधाओं के सिस्टम का नाम सुविधा केंद्र

Fri, 31 Jan 2014 10:42 AM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव नगर निगम का नागरिक सुविधा केंद्र पिछले लंबे समय से अव्यवस्था का शिकार है। यहां आने वाले लोगों का छोटे से छोटा काम कराने में में भी पसीने छूट रहे हैं।
विज्ञापन


पिछले एक महीने से यहां के कर्मचारियों की ओर से सिस्टम में खराबी का बहाना बनाया जा रहा है। जिससे शहरवासियों की खासी फजीहत हो रही है।

नागरिकों की सुविधा के लिए नगर निगम की ओर से 2010 में नागरिक सुविधा केंद्र बनाया गया था। यहां जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने से लेकर शादी पंजीकरण, प्रोपर्टी टैक्वस अदायगी के अलावा तमाम छोटे-बड़े कामों की सहूलियत प्रदान की गई थी।

22 दिसंबर तक इसके संचालन का जिम्मा एक निजी एजेंसी संभाल रही थी, लेकिन गड़बड़ी की आशंका से नए कमिश्नर डॉ. प्रवीण कुमार ने उक्त कंपनी का करार रद्द कर दिया। एक जनवरी से यहां की व्यवस्थाएं निगम के आईटी इंजीनियर संभाल रहे हैं।
विज्ञापन


हालांकि यहां 15 से अधिक आईटी इंजीनियर की नियुक्ति का दावा किया जा रहा है, लेकिन हकीकत में एक आईटी मैनेजर के दम पर कंम्प्यूटर ऑपरेटरों से काम कराया जा रहा है। जिनकी समझ में अभी तक यहां का सिस्टम नहीं आया है। जिस कारण पब्लिक को सिस्टम में खराबी का बहना बनाकर टरकाया जा रहा है।

सबसे अधिक दिक्कत जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र लेने को वालों को हो री रही है। महीनों पहले आवेदन के बाद तय तारीख पर भी लोगों को प्रमाण पत्र नहीं दिए जा रहे हैं।

केंद्र की प्रभारी रीटा दलाल कहती है कि अनुबंध पर काम करने वाली कंपनी ने दो साल का डाटा अपडेट नहीं किया, जिससे कर्मचारियों के साथ लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। धीरे-धीरे इसमें सुधार किया जा रहा है। इसका सर्वर बदला गया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें