फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के इस बड़े स्टेशन पर पीने के पानी को तरसते हैं यात्री..

Fri, 13 Apr 2018 10:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
gurugram railway station
विज्ञापन

आधुनिक रेलवे स्टेशन की श्रेणी के लिए कवायद कर रहे साइबर सिटी के रेलवे स्टेशन पर यात्री पीने को पानी को तरस रहे हैं। प्लेटफार्म पर भी पानी का इंतजाम नहीं है।

विज्ञापन


स्टेशन पर यात्रियों को मिनरल वाटर की सुविधाओं के लिए लगाई गई वाटर वेंडिंग मशीनें सालभर बाद भी बंद पड़ी हैं। ऐसे में मजबूरन यात्रियों को पानी की बोतलें खरीदकर गुजारा करना पड़ रहा है।

दिल्ली से वाया गुरुग्राम गुजरात, राजस्थान समेत कई राज्यों के लिए 50 से ज्यादा ट्रेनों का संचालन होता है। यहां से सुपरफास्ट शताब्दी ट्रेन के अलावा राजधानी, डबल डेकर समेत दर्जनों एक्सप्रेस ट्रेनों का आवागमन होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन से प्रतिदिन 80 हजार यात्री यात्रा करते हैं। इतने बड़े रेलवे स्टेशन के बावजूद यहां पर यात्रियों के पीने के पानी का इंतजाम नहीं है।

यात्री गजानंद सोनी ने बताया कि वह बीकानेर इंटरसिटी एक्सप्रेस से आ रहे हैं। प्लेटफॉर्म नंबर दो पर पानी पीने के लिए उतरे तो उन्हें पीने का पानी तक नहीं मिला। पानी की मशीन भी बंद मिली जिससे उसे खरीदकर पानी पीना पड़ा।

महिला यात्री इंद्रा देवी ने बताया कि पिछले एक साल से स्टेशन पर यही परेशानी झेल रही हैं जब भी कहीं जाना होता है तो घर से पानी लेकर आते हैं।

'वेडिंग मशीनों को लेकर रेलवे की तरफ से एक कंपनी को ठेका दिया हुआ है उसी के कर्मचारी इनका संचालन करते हैं। हालांकि, प्लेटफॉर्म नंबर दो पर पानी के इंतजाम को लेकर फिलहाल निर्माणकार्य चल रहा है। जल्द ही इसे दुरुस्त कर दिया जाएगा।' - एसके मीणा, स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें