फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो में सफर करने वालों के लिए राहत भरी खबर

Tue, 04 Feb 2014 03:49 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा में ऑटो से सफर करने वालों को फिलहाल बढ़े किराए की मार नहीं झेलनी होगी। नोएडा सीएनजी ऑटो चालक एसोसिएशन ने किराया बढ़ोतरी की अटकलों पर विराम लगा दिया है।
विज्ञापन


एसोसिएशन के मुताबिक नोएडा में दिल्ली की तर्ज पर किराया निर्धारित होना चाहिए, लेकिन इससे पहले यहां मीटर प्रणाली को लागू करना होगा।

राज्य परिवहन प्राधिकरण ने शनिवार को ही ऑटो और बस के किराए वृद्धि के फैसले पर मुहर लगा दी थी, लेकिन नोएडा में किराया बढ़ाने के निर्णय को ऑटो चालक एसोसिएशन ने दरकिनार कर दिया। एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी ओमप्रकाश ने बताया कि बिना मीटर प्रणाली लागू हुए किराए का सरकारी स्लैब लागू नहीं हो सकता।

नोएडा में दिल्ली की तर्ज पर किराया निर्धारित करने और मीटर प्रणाली को लागू करने का प्रस्ताव शासन के पास जा चुका है। इस प्रस्ताव के आधार पर ही नोएडा में थ्री-सीटर ऑटो का किराया निर्धारित हो सकता है। वहीं, दूसरी ओर बड़े ऑटो का किराया फिलहाल बढ़ाने की कोई जरूरत नहीं समझी जा रही है।
विज्ञापन


प्राधिकरण का प्रस्ताव
राज्य परिवहन प्राधिकरण ने सीएनजी ऑटो का किराया 96 पैसे प्रति किमी और टैंपो का किराया 60 पैसे प्रति किमी बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूर किया है। थ्री-सीटर ऑटो ऑपरेटर पहले किमी के लिए 6.86 रुपये जबकि प्रत्येक 500 मीटर के लिए 3.26 रुपये वसूल सकेंगे।

क्या सीएनजी का इफैक्ट पड़ेगा?
सीएनजी की बढ़ती दरों का हवाला देकर ऑटो और बस का किराया बढ़ाने की दलीलें दी जाती रही हैं, लेकिन सीएनजी की दरें अगर कम हुई तो क्या किराया कम किया जाएगा। यह बड़ा सवाल बना हुआ है। सोमवार को केंद्र की तरफ से सीएनजी की कीमत 15 रुपये प्रति किलोग्राम घटाने के संकेत दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें