फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MCD चुनाव में जेडीयू उम्मीदवारों के लिए बिहार के CM ने मांगा वोट

Sun, 09 Apr 2017 09:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली नगर निगम चुनाव में जेडीयू प्रत्याशियों के लिए प्रचार करने शनिवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजधानी पहुंचे। उन्होंने बुराड़ी इलाके में रोड शो किया। 
विज्ञापन


प्रचार अभियान में बुराडी में शनिवार शाम को आयोजित रैली में कहा कि दिल्ली में कहने को चुनाव होता है, दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा मिलना चाहिए। पहले बिहार के लोग दिल्ली में अपना परिचय देने में हिचकते थे। आज बिहारी गर्व से बिहारी कहत है। बिहार विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। 

उन्होंने कहा कि बिहार में लोग अपने दम पर संघर्ष कर अपनी पहचान बनाते हैं। बिहार में शराबबंदी हुई है। कानून व्यवस्था सुधर रही है। सड़क हादसों में कमी आ रही है और अपराधिक घटनाएं कम हो रही हैं।
विज्ञापन


बता दें कि जेडीयू की नजर दिल्ली के पूर्वांचल वोटर्स पर है। वहीं निगम चुनाव में जेडीयू उम्मीदवारों के खड़े होने को AAP और JDU के बीच बढ़ती दूरी के रूप में भी देखा जा रहा है।

नीतीश ने बुराड़ी और बदरपुर में जेडीयू के लिए प्रचार किया। इन दोनों इलाकों में बिहार एवं पूर्वांचल के लोगों की बड़ी आबादी रहती है। गौरतलब है कि जेडीयू एमसीडी की 272 में से 113 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें