फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैसला सुनते ही छलक पड़े निर्भया की मां के आंसू, रोते हुए बोलीं- हमारे अधिकारों का क्या

Wed, 18 Dec 2019 04:12 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
निर्भया की मां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

निर्भया के दोषी अक्षय कुमार की पुनर्विचार याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने ठुकरा दिया, लेकिन पटियाला हाउस कोर्ट ने दोषियों के डेथ वारंट पर सुनवाई टाल दी है। कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई के लिए अगली तारीख 7 जनवरी रखी है। 

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट द्वारा याचिका खारिज किए जाने के बाद निर्भया की मां ने कहा था कि वो बहुत खुश हैं। उन्हें विश्वास है कि न्याय मिलेगा। लेकिन जैसे ही पटियाला कोर्ट का फैसला आया, निर्भया की मां के सब्र का बांध टूट गया। अदालत का फैसला सुनते ही निर्भया की मां कोर्ट में ही रो पड़ीं। 

उन्हें उम्मीद थी कि सुप्रीम कोर्ट से अक्षय की पुनर्विचार याचिका खारिज होने पर आज डेथ वारंट जारी हो जाएगा, लेकिन ऐसा न हो सका इससे वह कुछ दुखी होकर रो पड़ीं। उन्होंने कहा कि अदालत ने उन्हें (दोषियों को) उपाय तलाशने के लिए समय दिया है। कोर्ट सिर्फ दोषियों के अधिकार देख रहा है, हमारे नहीं। इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि अगली सुनवाई में ही फैसला आ जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें