फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत निरंकारी मिशन देशभर में चलाएगा सफाई अभियान, साढ़े तीन लाख श्रद्धालु होंगे शामिल

Thu, 20 Feb 2020 07:22 PM IST
Trainee Trainee अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

 
  • रविवार को 1166 सरकारी अस्पतालों की होगी सफाई
विज्ञापन
स्वच्छ भारत अभियान - फोटो : SELF
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संत निरंकारी मिशन आगामी 23 फरवरी को देशभर में स्वच्छता अभियान चलाएगा। अभियान के तहत आगामी रविवार को 1166 सरकारी अस्पतालों की सफाई की जाएगी। संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के तत्वाधान में आयोजित इस अभियान में करीब साढ़े तीन लाख श्रद्धालु शामिल होंगे।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को संत निरंकारी मंडल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जहां सरकारी अस्पताल नहीं है, वहां पार्क व सत्संग भवनों की सफाई की जाएगी। साथ ही मिशन की कई शाखाओं ने अपने निकट के पार्कों की साल भर देखरेख करने की जिम्मेदारी भी ली है।

बीते साल 23 फरवरी को भी देश के 765 अस्पतालों में सफाई अभियान चलाया गया था। बाबा हरदेव सिंह महाराज की 66वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित अभियान के तहत दिल्ली के 11 सरकारी अस्पतालों की भी साफ-सफाई की जाएगी।
विज्ञापन


इनमें आरएमएल, सफदरजंग, रोहिणी स्थित अंबेडकर अस्पताल, जगप्रवेशचंद अस्पताल, लोकनायक, डॉ. हेडगेवार, डीडीयू, जीटीबी, दीपचंद बंधु अस्पताल, संजय गांधी और लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल शामिल हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें