फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः अब तक नौ पुलिसकर्मी पाए गए कोरोना पॉजिटिव, हौसला बढ़ाने के लिए मैदान में उतरे पुलिस कमिश्नर

Tue, 21 Apr 2020 03:52 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

-पुलिस के बीच कोरोना संक्रमण फैलने से बढ़ा खतरा
-डॉक्टर ड्यूटी पर तैनात पुलिसवालों को बचाव का दे रहे टिप्स
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लॉकडाउन में कोरोना संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए पुलिस दिन-रात सड़कों पर तैनात हैं। लेकिन लॉकडाउन का पालन कराने वाले पुलिसकर्मी ही कोरोना की चपेट में आना शुरू हो जाए तो हालात चिंताजनक हो जाते हैं। दिल्ली में अब तक 9 पुलिसवाले कोरोना पॉजिटिव पाये गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया हे। 

विज्ञापन


इस चिंताजनक हालात के बाद पुलिस कमिश्नर एसएन श्रीवास्तव अपने जवानों का हौसला बढ़ाने के लिए मैदान में उतरे हैं। साथ ही ड्यूटी प्वॉइंट पर तैनात पुलिसवालों को डॉक्टरों से कोरोना संक्रमण से बचने के टिप्स दिए जा रहे हैं। इसके बाद भी दूसरों की रक्षा करने वाले कोरोना योद्धा संक्रमित हो रहे हैं।

पुलिस के बीच कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए काफी एहतियात बरती जा रही है। डीसीपी साउथ-ईस्ट आरपी मीणा का कहना है कि हर पुलिसकर्मी को सैनेटाइजर, मास्क और गलब्स मुहैया करा दिया गया है। ड्यूटी प्वाइंट को सैनेटाइजर का छिड़काव कर सुरक्षित किया जा रहा है। आवश्यकता के अनुसार पीपीई किट भी पुलिसकर्मियों को दी गई है। 
विज्ञापन


डीसीपी के मुताबिक, गोविंदपुरी थाने में सैनेटाइजर टनल लगाई गई है। ड्यूटी पर मुस्तैद पुलिसवालों को विटमिन सी की गोलियों के साथ पोष्टिक जूस भी दिया जा रहा है। डीसीपी आरपी मीणा खुद भी पहले की अपेक्षा लॉकडाउन के वक्त 15 घंटे से ऊपर ड्यूटी कर रहे हैं। 

डीसीपी के पास जवानों की सुरक्षा के साथ-साथ आम लोगों का भी ख्याल रखना बड़ी जिम्मेदारी है। इसलिए लॉकडाउन को प्रभावि बनाने के लिए वह अपने परिवार के पास भी जाने से इस वक्त बचते हैं। डीसीपी का कहना है कि दिनभर सड़कों पर रहने के बाद अपने परिवार को भी सुरक्षित रखना एक पुलिसवालें का कर्तव्य होना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें