फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nikki Murder Case: पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, श्रद्धा हत्याकांड की तरह फ्रिज में रखा था शव

Fri, 12 May 2023 06:08 PM IST
आकाश दुबे एएनआई, दिल्ली

सार

18 फरवरी को निक्की हत्याकांड मामले में दिल्ली पुलिस ने हत्या के आरोप में उसके प्रेमी साहिल गहलोत और उसके पिता समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने मामले में निक्की के प्रेमी साहिल और उसके पिता वीरेंद्र, आशीष, लोकेश, नवीन और अमर को अरेस्ट किया था।
विज्ञापन
Nikki Yadav Murder Case - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निक्की यादव हत्याकांड में दिल्ली पुलिस ने द्वारका कोर्ट में छह आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। चार्जशीट में आईपीसी की धारा 302, 201, 202, 212, 120बी लगाई गई हैं। यह चार्जशीट कुल 576 पेज की हैं। कोर्ट ने मामले की सुनवाई के लिए 25 मई की तारीख तय की है।

विज्ञापन

18 फरवरी को निक्की हत्याकांड मामले में दिल्ली पुलिस ने हत्या के आरोप में उसके प्रेमी साहिल गहलोत और उसके पिता समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया था कि मामले में निक्की के प्रेमी साहिल और उसके पिता वीरेंद्र, आशीष, लोकेश, नवीन और अमर को अरेस्ट किया था।
विज्ञापन

यह थी घटना
यह घटना 14 फरवरी को तब प्रकाश में आई जब पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर 23 वर्षीय महिला का शव बरामद किया था। दिल्ली के बाबा हरिदास नगर इलाके में बॉयफ्रेंड साहिल ने अपनी गर्लफ्रेंड निक्की यादव को मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने बताया था कि आरोपी ने अपनी महिला दोस्त निक्की यादव से यह बात छिपाई थी कि वह दूसरी महिला से शादी करने जा रहा है। पुलिस ने कहा कि जब निक्की को शादी के बारे में पता चला तो उसकी आरोपी से कहासुनी हो गई थी। जिसके कारण उसकी हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें