बताया जा रहा है कि पुलिस को अभी तक काफी वीडियो मिल चुके हैं, जिनका अध्ययन चल रहा है। पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी जब निक्की के उत्तम नगर स्थित घर पहुंचा तो उसने अपना मोबाइल बंद कर लिया, फिर इसका मोबाइल पूरे रास्ते बंद रहा।
साहिल निक्की के घर से ही सुबह 6.00 बजे निकला था और फिर वहां से निजामुद्दीन, फिर आनंद विहार आईएसबीटी और फिर कश्मीरी गेट आईएसबीटी गया। जब साहिल ने निक्की के शव को फ्रिज में रख दिया, उसके बाद घर जाकर उसने मोबाइल ऑन किया। निक्की की हत्या के बाद आरोपी ने उसका फोन भी बंद कर दिया था। पुलिस को आरोपी और निक्की के मोबाइल की लोकेशन कश्मीरी गेट पर ही मिली है।