फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैंने निक्की को मार दिया है: साहिल ने फोन कर दोस्त और भाई को होटल के पास बुलाया, एस्कॉर्ट कर ढाबे तक ले गए कार

Mon, 20 Feb 2023 08:38 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

निक्की हत्याकांड मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे रोज नए तथ्य सामने आ रहे हैं। साहिल ने निक्की की हत्या के बाद दोस्त अमर व लोकेश और भाई आशीष व नवीन को पश्चिमी विहार में रेडिसन होटल के पास मिलने के लिए बुलाया था। उस समय निक्की का शव कार में रखा हुआ था। 
विज्ञापन
Nikki Murder Case - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निक्की यादव हत्याकांड में एक और खुलासा हुआ है। हत्या के बाद जब निक्की के मोबाइल पर फोन आने लगे तो साहिल ने अपना मोबाइल खोला। इसके बाद साहिल, दोस्त अमर व लोकेश और भाई आशीष व नवीन की पश्चिमी विहार में रेडिसन होटल के पास मुलाकात हुई। उस समय निक्की का शव कार में रखा हुआ था। 
विज्ञापन

यहां पर करीब 20 मिनट से ज्यादा समय तक हुई बातचीत में तय हुआ कि शव को ढाबे के फ्रिज में रख दिया जाए और शादी के बाद ठिकाने लगाया जाए। अपराध शाखा के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि 10 फरवरी की सुबह साहिल की हल्दी की रस्म थी। 

पिता वीरेंद्र गहलोत ने अमर, लोकेश, आशीष व नवीन को उसे ढूंढने के लिए अलग-अलग भेजा। साहिल का फोन लगातार बंद आ रहा था। सुबह दस बजे तक जब साहिल के बारे में कुछ पता नहीं लगा तो इन लोगों ने निक्की के मोबाइल पर फोन किया। साहिल ने बताया कि वह निक्की की हत्या कर चुका है। 
विज्ञापन




साहिल ने चारों को पश्चिमी विहार में रेडिसन होटल के पास मिलने के लिए बुलाया। इसके बाद साहिल ने मोबाइल ऑन कर लिया। आरोपी आशीष की नेक्सा कार से पश्चिमी विहार पहुंचे। यहां तय हुआ कि शव को ढाबे में फ्रिज में रख दिया जाए, ताकि खराब न हो। वहीं, आरोपियों को लगा कि साहिल को कहीं रास्ते में पुलिस न पकड़ ले। 

ऐसे में ये साहिल की कार को एस्कार्ट करके ले गए थे। ये आगे चलकर पुलिस की पिकेट व चेकिंग को देखते रहे। पुलिस की पिकेट को देखकर साहिल से रास्ता बदलवा देते थे। घर जाकर चारों ने वीरेंद्र को निक्की की हत्या की बात बता दी थी। इसके बावजूद वीरेंद्र ने साहिल से चुपचाप शादी करने को कहा था।

 

साजिश के तहत निक्की की हत्या करने गया था साहिल
अपराध शाखा की जांच में ये बात सामने आई है कि साजिश के तहत ही साहिल ने उत्तम नगर स्थित निक्की के घर से निकलते समय अपना मोबाइल बंद कर लिया था, ताकि पुलिस को उसकी लोकेशन न मिले। पुलिस को आनंद विहार, आईएसबीटी कश्मीरी गेट व निगम बोध घाट की पार्किंग की फुटेज मिल गई है। साथ ही, निगम बोध पर साहिल के मोबाइल की लोकेशन भी पुलिस को मिल गई है।

साहिल के परिवार ने लगाया पुलिस पर आरोप
साहिल के परिवार ने आरोप लगाया है कि जांच में सहयोग करने के बाद भी पुलिस ने पिता, भाइयों व दोस्तों को जबरन गिरफ्तार किया है, जबकि उन्होंने साहिल को गिरफ्तार करवाने में पूरा सहयोग किया था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बिना सबूत के किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया गया है।

 

पुलिस की जांच में कुछ और लोग संदिग्ध
जांच कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी छह आरोपियों को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ की जा रही है। हत्याकांड में किसकी क्या भूमिका भी उसका भी पता लगाया जा रहा है। आरोपियों के मोबाइल की सीडीआर जांच के बाद पुलिस को कुछ और लोगों पर शक है, इन्हें भी जल्द बुलाकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

आपको बता दें कि साहिल ने निक्की की 10 फरवरी को हत्या की थी। इसके बाद शव को अपने ढाबे के फ्रिज में छिपा दिया था। आरोपी ने उसी दिन दूसरी लड़की से शादी कर ली थी। शादी के बाद शव को ठिकाने लगाने की योजना थी। लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने आरोपी साहिल को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें