इसी बीच साहिल और निक्की की शादी के दो गवाहों से पुलिस ने पूछताछ की। इससे पहले पुलिस ग्रेटर नोएडा के डेल्टा-1 स्थित आर्य समाज मंदिर के उस पुजारी के बयान दर्ज कर चुकी है जिसने निक्की और साहिल की शादी कराई। पुलिस मंदिर से दोनों की शादी से जुड़े दस्तावेज भी जुटा चुकी है।
पुलिस को ऐसे पता चला निक्की की हत्या का
आखिर बिना किसी शिकायत या गुमशुदगी की रिपोर्ट के पुलिस को निक्की की हत्या के बारे में कैसे पता चला इस सवाल का जवाब एक अफसर ने दिया। उन्होंने बताया कि जैसे ही साहिल की शादी की रस्में शुरू हुईं, वहां मौजूद रिश्तेदारों में यह कानाफूसी तेज हो गई कि साहिल खुश नहीं लग रहा है। वहां यह भी अफवाहें तेज थीं कि वह शादी की सुबह घंटों तक गायब था।
जब उसके दोस्तों और रिश्तेदारों ने उसकी तलाश शुरू की तो ये बात मित्राऊं गांव में जंगल की आग की तरह फैल गई। इस पर गांव में मौजूद हमारे एक मुखबिर ने हमें इस बारे में बताया।