फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकिता हत्याकांड: पंचायत में उपद्रव मचाने वाले 32 आरोपी गए जेल, तीन कोरोना संक्रमित

Mon, 02 Nov 2020 07:21 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

महापंचायत के दौरान रविवार को सड़क पर उपद्रव करने वालो से भी सख्ती से निपटा जाएगा। अब तक 32 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से तीन कोरोना पॉजिटिव हैं। उन्होंने कहा कि ये लोग बिना अनुमति दशहरा मैदान में इकट्ठा हुए और कुछ लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दुकानों में तोड़फोड़ की। पत्थर बरसाए, वाहनों को क्षति पहुंचाई और आगजनी की। रोकने पर उन्होंने पुलिस पर भी पत्थर बरसाए, जिसमें 10 कर्मियों को चोटें भी आईं। शहर में कानून व शांति व्यवस्था बिगाड़ने वाले लोगों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा।

विज्ञापन


गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान दिल्ली के राहुल, आशेन्द्र व अतुल, नोएडा से पिंटू व विशाल, ओल्ड फरीदाबाद के जितेंद्र, डबुआ कॉलोनी फरीदाबाद से कार्तिक, नूंह से बलजीत व मान, एनआईटी से सत्यम व लोकेश, शाहपुरा-बल्लभगढ़ से शुभम, फरीदाबाद सेक्टर 58 से मुकुल, कैलाश, मनीष व गुड्डन, पलवल से नरेश, बबलू व सागर, नाहरावाली से दीपक, त्रिखा कॉलोनी से जयप्रकाश, भोंडसी-गुरुग्राम से सोनू, ऊंचा गांव से आशीष, संजय कॉलोनी से जीतू व मनीष, डीग से अनिल, भुपानी से निरंजन, सुभाष कॉलोनी से सुशील, कबुलपुर से प्रवीण, सेक्टर 56 से प्रदीप,  सेक्टर तीन से  विकास और बहबलपुर से विकास के रूप में हुई है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें