फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शैलजा हत्याकांड: निखिल हांडा ने किया खुलासा, फेसबुक नहीं डेटिंग साइट पर हुई थी शैलजा से मुलाकात

Thu, 28 Jun 2018 10:05 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
शैलजा-निखिल
मेजर अमित द्विवेदी की पत्नी शैलजा की हत्या के मामले में गिरफ्तार मेजर निखिल हांडा के संबंध में बुधवार को पता चला है कि वह खासा रंगीन मिजाज है। पुलिस की छानबीन में पता चला है कि आरोपी ने फेसबुक पर कई पेज बनाने के साथ डेटिंग साइट ‘क्वाक-क्वाक’ पर कई फर्जी प्रोफाइल भी बनाए थे।
विज्ञापन

2 of 8
छानबीन करती पुलिस - फोटो : ani
हत्या करने के बाद उसने अपनी पटेलनगर में रहने वाली जिस कथित गर्लफ्रेंड को कॉल कर सबसे पहले इसकी सूचना दी थी, वह भी उससे इस डेटिंग साइट के माध्यम से ही संपर्क में आई थी। शुरुआत में निखिल ने इस युवती को अपने बारे में कुछ नहीं बताया था, लेकिन समय के साथ प्रगाढ़ता बढ़ी तो उसने उसे अपनी असली पहचान बता दी थी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि निखिल की कुछ और गर्लफ्रेंड भी हैं।
विज्ञापन

3 of 8
shailza murder - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि निखिल हांडा की पत्नी को शायद पति की रंगीनमिजाजी के बारे में पता था। इसीलिए दंपती के रिश्ते तल्ख थे। सूत्रों का कहना है कि रंगीनमिजाजी के कारण ही मेजर निखिल हांडा दीमापुर, नगालैंड में अकेला रहता था।

4 of 8
shailza murder - फोटो : अमर उजाला
सूत्रों का कहना है कि ऐसा इसलिए था, ताकि कोई उसकी रंगीन जिंदगी में खलल न डाल सके। दिल्ली के पटेल नगर में रहने वाली गर्लफ्रेंड से निखिल अक्सर मिलता भी था। पुलिस के मुताबिक, निखिल ने इस गर्लफ्रेंड को शैलजा और अपने रिश्ते के बारे में बताया भी था।
विज्ञापन

5 of 8
shailza murder
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार को हुई पूछताछ के दौरान निखिल की कथित गर्लफ्रेंड ने बताया है कि दो साल पूर्व उसकी और निखिल की डेटिंग साइट पर चैटिंग के जरिये बातचीत होनी शुरू हुई थी। निखिल की गर्लफ्रेंड ने पुलिस से कहा कि वह कभी भी शैलजा से नहीं मिली थी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जरूरत पड़ने पर महिला को दोबारा बुलाया जा सकता है।
विज्ञापन

6 of 8
shailza murder - फोटो : अमर उजाला
गर्लफ्रेंड से मिलने वाली जगह की वारदात पुलिस का कहना है कि जिस जगह निखिल ने शैलजा की हत्या की, उससे वह पहले से अच्छी तरह परिचित था। पुलिस के मुताबिक, अपनी पटेलनगर वाली गर्लफ्रेंड से वह अक्सर उस जगह मुलाकात करता था। शैलजा को भी वह वहीं लेकर गया था। वहां शैलजा के किसी भी कीमत पर उससे शादी के लिए तैयार न होने पर उसने उसका कत्ल कर दिया।
विज्ञापन

7 of 8
shailza murder
निखिल के मोबाइल ने खोला राज मंगलवार को पुलिस निखिल को उसके घर ले गई थी। वहां से उसे एक मोबाइल मिला था। पुलिस ने विशेषज्ञों की मदद से इसका लॉक खोलकर डाटा एक्सप्लोर किया तो निखिल के डेटिंग साइट पर फर्जी प्रोफाइल का खुलासा हुआ। इसी से पता चला कि उसने कई फेसबुक पर कई पेज बनाए हुए हैं। इनमें से कुछ दूसरे के नाम पर भी हैं।
विज्ञापन

8 of 8
shailza murder
की-रिंग में डाल रखा था स्विस नाइफ  पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद निखिल हांडा के पास से एक स्विस नाइफ बरामद हो गया है, जबकि दूसरे के बारे में पता चला है कि वह उसने अपनी कार के की-रिंग में डाल रखा था। यह स्विस नाइफ अब तक नहीं मिला है। पुलिस को आशंका है कि इसी से शैलजा का कत्ल किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें