फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाम 7 से 12 तक महिलाओं के लिए रात्रि सेवा ऑटो

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा में शुक्रवार से महिलाओं के लिए रात्रि सेवा ऑटो की शुरूआत की गई। यह शाम सात बजे से रात्रि 12 बजे तक महिलाओं को उपलब्ध होगी। शुरूआती चरण में इसे नोएडा सिटी सेंटर मेट्रो और बोटेनिकल गार्डन से शुरू किया गया है। इसके लिए 67 ऑटो का चयन किया गया है।
विज्ञापन


एआरटीओ राजेश सिंह ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से ऐसे ऑटो को चिह्नित किया जा रहा था, जिनका ट्रैक रिकॉर्ड अच्छा है। ट्रैक रिकॉर्ड का मतलब उनके पास परमिट और फिटनेस प्रमाण पत्र के होने से है। इसके अलावा वह समय से टैक्स चुका रहे हों

खास बात यह कि महिलाओं के लिए शुरू की गई योजना में वैसे ऑटो चालकों का चयन किया गया है, जिनके खुद के ऑटो हों। यानी वह अपनी खुद की ऑटो चला रहे हों।
विज्ञापन

महिलाओं के लिए खास तौर पर सुविधा मिलेगी

इससे सुरक्षा पर बल मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि परिवहन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि ऐसे ऑटो दिन में भी महिला स्पेशल बन कर चल सकते हैं। यानी महिलाओं के लिए खास तौर पर सुविधा मिलेगी।

उन्होंने बताया कि सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन से 40 महिला स्पेशल रात्रि सेवा ऑटो चलेंगी। वहीं बोटेनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन से 27 ऑटो चलाने की योजना बनाई गई है। इसके अलावा शहर के सेक्टर-15 मेट्रो स्टेशन, जीआईपी मॉल और सेक्टर-18 से भी महिला स्पेशल रात्रि सेवा ऑटो शुरू करने की योजना है।

हालांकि इसके लिए दूसरे चरण में योजना की शुरूआत होगी। फिलहाल यह योजना नोएडा के लिए बनाई गई है। वहीं एनसीआर ऑटो के चालक भी इस योजना में शामिल होने के लिए संपर्क कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें