फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर सिटी बनेगी सिंगापुर!

Thu, 16 Jan 2014 01:16 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव में नाइट सफारी की तर्ज पर उससे भी बड़ा और बेहतर पर्यटन केंद्र विकसित होगा। इसके लिए दिल्ली बॉर्डर स्थित डायवर्सिटी पार्क का चयन किया गया है।
विज्ञापन


नगर निगम की मासिक बैठक में जब मेयर विमल यादव ने नायब तहसीलदार से पार्क की जमीन और उसके रखरखाव के बारे में पूछा तो सीनियर डिप्टी मेयर यशपाल बतरा ने पार्क में कुछ नया करने का प्रस्ताव रखा।

वार्ड 18 के पार्षद सुभाष सिंगला ने सिंगापुर की नाइट सफारी का जिक्र करते हुए कहा कि वहां महज 200 एकड़ में बने पर्यटन केंद्र को विश्व भर में पसंद किया जाता है। यहां 550 एकड़ जगह है।
विज्ञापन


यहां उससे बेहतर प्रयास कर गुड़गांव का नाम विश्व पटल पर और अधिक चमकाया जा सकता है। निगमायुक्त डॉ. कुमार ने कहा कि इसके लिए जल्द ही प्रोजेक्ट तैयार कर सरकार को भेजा जाएगा।

इसे भी पढ़ें: कौन हटवाना चाहता है महाराणा प्रताप की मूर्ति?

उन्होंने सीनियर टाउन प्लानर (सीटीपी) को पार्क का दौरा कर पार्क की कुल जमीन को चिह्नित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दिल्ली बॉर्डर और अरावली की पहाड़ी पर होने के कारण जमीन का अपना क्रेज है।

प्रस्ताव को निगमायुक्त डॉ. प्रवीण कुमार ने हाथोंहाथ लेकर यहां की लोकेशन से प्रभावित होकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पर्यटन केंद्र विकसित करने की योजना बता दी। इसका सभी ने स्वागत किया।

यह ऐसी लोकेशन है जहां आने में कोई दिक्कत नहीं है। पूरा क्षेत्र दिल्ली से सटा है। मेट्रो की फ्रीक्वेंसी है। विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के लिए इससे बेहतर जगह नहीं हो सकती।
विज्ञापन


मेयर विमल ने निगमायुक्त को जल्द से जल्द से इसका प्रस्ताव बनाकर सरकार को भेजने को आग्रह किया। हालांकि यह प्रस्ताव एजेंडे का हिस्सा नहीं था, लेकिन सभी पार्षदों ने इसे एजेंडे में शामिल होने से पूर्व ही सहमति दे दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें