फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाइजीरियाई हमला: पुलिस सुरक्षा में अदा की अफ्रीकियों ने जुमे की नमाज

Fri, 31 Mar 2017 09:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में रहने वाले अफ्रीकियों में अभी भी दहशत बरकरार है। पुलिस के कड़े सुरक्षा प्रबंध करने के बावजूद अफ्रीकी नागरिक एहतियात बरत रहे हैं। शुक्रवार को जुमे की नमाज अदा करने के लिए अफ्रीकी छात्रों ने पुलिस सेे सुरक्षा और वाहन की मांग की।
विज्ञापन


इस पर शारदा विवि की बस से उन्हें नॉलेज पार्क स्थित मस्जिद ले जाया गया। जहां पुलिस सुरक्षा में उन्होंने नमाज अदा की। वहीं पुलिस की ओर से अफ्रीकी छात्रों और नागरिकों की मदद के लिए बनाए गए व्हाट्स ऐप ग्रुप पर लगातार संदेश भेजकर सुरक्षा व मदद की मांग की जा रही है।

इसी ग्रुप पर शुक्रवार को अफ्रीकी छात्रों ने पुलिस से जुमे की नमाज अदा करने के लिए मदद की मांग की। पुलिस ने शारदा विवि प्रशासन से संपर्क साधकर अफ्रीकी छात्रों को बस का प्रबंध कराया।
विज्ञापन


बस में सवार होकर छात्र नॉलेज पार्क स्थित मस्जिद पर पहुंचे। यहां उनके पहुंचने से पहले सुरक्षा और कड़ी कर दी गई थी। वहां बड़ी तादाद में पुलिसकर्मी और दो पीसीआर मौजूद थी। अफ्रीकी छात्रों के नमाज अदा करने तक पुलिस यहां मौजूद रही। इसके बाद अफ्रीकियों को बस से उनके घरों तक पहुंचाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें