फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida: पुलिस को देख नाइजीरियन महिला ने किया हंगामा, पासपोर्ट पास न होने से गई घबरा, उतर गई थी गलत पते पर

Fri, 21 Oct 2022 12:04 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

पुलिस के अनुसार, महिला से पूछताछ की गई तो उसकी पहचान ब्लेसिंग निवासी नॉलेज पार्क के रूप में हुई। महिला ने बताया कि वह ग्रेनो में पति राजा के साथ रहती है।
विज्ञापन
पुलिस के साथ नाइजीरियाई महिला - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा सेक्टर-12 में बुधवार देर शाम नाइजीरियन महिला गलती से कैब से उतर गई और पुलिस को देखते ही भागने लगी। इसके बाद संदिग्ध समझकर पुलिस ने पीछाकर महिला को पकड़ लिया तो वह पुलिस के सामने चिल्लाने लगी। दस्तावेज की जांच के बाद पुलिस ने महिला को पति को सौंप दिया। 

विज्ञापन

कोतवाली सेक्टर-24 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि जब महिला से पूछताछ की गई तो उसकी पहचान ब्लेसिंग निवासी नॉलेज पार्क के रूप में हुई। महिला ने बताया कि वह ग्रेनो में पति राजा के साथ रहती है। उनका कपड़ों का बिजनेस है। बुधवार को दिल्ली के विकासपुरी में रहने वाली बहन से मिलने के लिए गई हुई थी। 
विज्ञापन

महिला वापस आने के दौरान फोन में गलत लोकेशन के कारण वह सेक्टर-12 की मार्केट में कैब से उतर गई थी। वह अपना वीजा और पासपोर्ट घर पर भूल गई थी। इस कारण पुलिस को देखते ही घबरा गई। थाना प्रभारी ने महिला से सभी जरूरी दस्तावेज को देखने के बाद पति को सौंप दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें