फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच-58 टू एनएच-24 सिर्फ 4 मिनट में

Wed, 19 Feb 2014 09:42 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैफिक जाम के लिए पहचाने जाने वाले गाजियाबाद की डेढ़ साल बाद सूरत बदलने वाली है। सभी कुछ अगर ठीक समय पर हुआ तो डेढ़ साल बाद गाजियाबाद खिसकेगा नहीं, बल्कि दौडे़गा। एनएच-58 के मेरठ रोड तिराहे से एनएच-24 को जोड़ने वाली लिंक रोड़ से इन दोनों नेशनल हाईवे की दूरी सिर्फ चार मिनट में पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन


जीडीए ने लिंक रोड के बीच पड़ने वाली रेलवे लाइन के ऊपर आरओबी बनाने के लिए रेलवे को साढे़ 25 करोड़ का बजट जारी कर दिया है। बुधवार को लिंक रोड के लिए टेंडर जारी किया जा सकता है। ठेका लेने वाली फर्म को डेढ़ साल के अंदर लिंक रोड निर्माण का कार्य पूरा करना होगा। इसका सबसे ज्यादा फायदा मेरठ से नौकरी के लिए नोएडा जाने वालों को होगा।

पढ़ें: नोएडा से सीधे लखनऊ के लिए बस सेवा शुरू

जीडीए के चीफ इंजीनियर वीके गोयल के अनुसार दो राष्ट्रीय राजमार्गों को जोड़ने वाली 6 लेन की इस लिंक रोड की कुल लंबाई 3.58 किलोमीटर होगी। इस योजना में करीब 174 करोड़ का खर्च आएगा। बीच में पड़ने वाली रेलवे लाइन के ऊपर आरओबी के लिए 128 मीटर का टुकड़ा रेलवे को बनाना है। इसके लिए जीडीए को 37 करोड़ का भुगतान रेलवे को करना था।
विज्ञापन


चीफ इंजीनियर ने बताया कि जीडीए ने इस बजट में से 25.5 करोड़ रुपये रेलवे को जारी कर दिए हैं। इसके अलावा पूर्व में ब्रिज विहार के पास अंडरपास बनाने को जीडीए ने रेलवे को 3.24 करोड़ रुपये दिए थे। अब चूंकि वहां अंडरपास बन ही नहीं रहा, ऐसे में जीडीए ने रेलवे को कहा है कि पूर्व में दी गई रकम भी इसी आरओबी के बजट में समाहित कर ली जाए।

मेरठ, मोदीनगर, मुरादनगर और गाजियाबाद से नोएडा जाना होगा आसान
मेरठ, मोदीनगर, मुरादनगर और गाजियाबाद से बड़ी संख्या ऐसे लोगों की है, जोकि नोएडा में काम करते हैं। ऐसे में प्रतिदिन ही यह लोग आवागमन करते हैं। मेरठ की ओर से नोएडा जाने वाले लोग वाया मोहन नगर और सीआईएसफ होते हुए नोएडा पहुंचते हैं। ऐसे में उनका समय और पैसा दोनों बर्बाद होता है। एनएच-58 से एनएच-24 तक पहुंचने में ही 30 से 45 मिनट लगते हैं। नई लिंक रोड बनने से यह दूरी सिर्फ 4 मिनट की रह जाएगी। इसके अलावा हिंडन पुल के जाम से भी लोगों को निजात मिलेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें