फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनजीटी ने डेंगू और चिकनगुनिया पर दिए निर्देश, कहा तत्काल दुरुस्त करें सफाई व्यवस्था

Fri, 23 Sep 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
एनजीटी
विज्ञापन
नेशनल ग्रीन ट्रिब्युनल (एनजीटी) ने डेंगू और चिकनगुनिया से बचाव को लेकर विस्तृत आदेश देने के बाद बृहस्पतिवार को फिर से एक याचिका पर उत्तरी दिल्ली नगर निगम और दिल्ली जल बोर्ड को निर्देश दिया है कि इंद्रपुरी में नालों की सफाई आदि की व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से दुरुस्त करें। 
विज्ञापन


याची का आरोप था कि तमाम शिकायतों के बावजूद प्राधिकरण लापरवाही बरत रहे हैं। मामले की अगली सुनवाई 28 अक्तूबर को होगी।

जस्टिस स्वतंत्र कुमार की अध्यक्षता वाली पीठ ने बृहस्पतिवार को इंद्रपुरी स्थानीय निवासी की याचिका पर सुनवाई के दौरान यह निर्देश दिया। याची का आरोप था कि इलाके में कहीं भी कूड़ा-कचरा फेंका जा रहा है।
विज्ञापन

उत्तरी दिल्ली नगर निगम और डीजेबी को दिया निर्देश

platelets, dengue - फोटो : Demo Pic
डंपिंग साइट होने के बावजूद कूड़े का प्रबंधन नहीं किया जा रहा। याची की ओर से इलाके की तस्वीरें भी पेश की गईं।

पीठ ने प्राधिकरणों से कहा है कि ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली के मुताबिक डंपिंग साइट पर कूड़े-कचरे का प्रबंधन होना चाहिए। साथ ही इलाके में नालों की सफाई के साथ समय-समय पर कार्रवाई की जानी चाहिए।

मालूम हो कि बीते दिनों ही एनजीटी ने प्रधान समिति गठित कर मच्छर जनित बीमारियों से निपटने के लिए विस्तृत खाका तैयार करने का निर्देश दिया है। साथ ही सभी प्राधिकरणों को तत्काल प्रभाव से कदम उठाने को कहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें