दिल्ली में लगातार प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। ऐसे में एनजीटी ने प्रदूषण को रोकने में नाकाम दिल्ली सरकार पर 50 करोड़ रुपये का जुर्माना लगा दिया है। यह जुर्माना नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के मुताबिक दिल्ली की करीब 62 बड़ी यूनिट्स पर लगाम नहीं लगा पाने के कारण लगाया गया है।
विज्ञापन
एनजीटी ने कहा कि हमारे बार-बार दिए गए आदेशों का पालन नहीं किया गया है। डीपीसीसी ने अब तक हलफनामा तक नहीं दिया कि इन यूनिट्स के लिए बिजली और पानी के कनेक्शन क्यों दिए गए हैं।