गुरूग्राम में मंगलवार दोपहर एक रेडिमेट गारमेंट हाउस में आग लग गई। जिससे लाखों का नुकसान हो गया है। आग को काबू में करने के लिए दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर बुलाई गई हैं। फायरकर्मी आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह आग शॉर्ट सर्किट से लगी है। यह दुकान पटौदी के पास रेवाड़ी रोड पर स्थित है।