फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Covid 19 Test: लोकल सर्कल एनजीओ का दावा, पचास फीसदी लोग नहीं करा रहे कोरोना परीक्षण

Tue, 21 Jun 2022 05:25 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

एनजीओ लोकल सर्किल ने दावा किया है कि दिल्ली और इसके आसपास के शहरों में 50 फीसदी लोग कोविड 19 परीक्षण नहीं करा रहे हैं। शहर में कोविड परीक्षण कराने का ये हाल तब है, जब स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में रविवार को एक दिन में 1530 नए कोविड मामले आए और तीन मौतें दर्ज की गईं। जबकि प्रसार दर बढ़कर 8.41 प्रतिशत हो गई है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम करने वाले एक एनजीओ लोकल सर्किल ने दावा किया है कि कोरोना के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है, लेकिन दिल्ली और इसके आसपास के शहरों में 50 फीसदी लोग इसका परीक्षण नहीं करा रहे हैं। बड़ी संख्या में लोग केवल साधारण रैपिड एंटीजन परीक्षण करा रहे हैं।

विज्ञापन


लोकल सर्किल ने कहा है कि केवल दिल्ली में रोजाना 1500-1800 मामले और एनसीआर के बाकी शहरों में 600-1000 मामले दर्ज किए जा रहे हैं। कई लोगों ने सरकार के द्वारा बताए जा रहे इन आंकड़ो पर सवाल उठा रहे हैं। इसलिए ऑन ग्राउंड स्थिति को समझने के लिए लोकल सर्किल ने दिल्ली और पड़ोसी शहरों के निवासियों से इनपुट लिया है। इसमें यह पता लगाया गया कि क्या उनके परिवार में किसी को पिछले 30 दिनों में कोविड के लक्षण आए और यदि हां तो उन्होंने ऐसी स्थिति में खुद का परीक्षण कैसे किया।

सर्वेक्षण में दिल्ली-एनसीआर के सभी जिलों से 11059 लोगों से बात की गई। इनमें से 64 फीसदी पुरुष और 36 फीसदी महिलाएं शामिल हैं। एनजीओ ने दावा किया है कि जिनमें कोविड के लक्षण थे, उनमें से केवल 16 फीसदी लोगों ने आरटी पीसीआर परीक्षण कराया, 34 फीसदी लोगों ने घर पर रैपिड एंटीजेन टेस्ट किया और 50 फीसदी लोगों ने कोई परीक्षण नहीं किया।
विज्ञापन


शहर में कोविड परीक्षण कराने का ये हाल तब है, जब स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में रविवार को एक दिन में 1530 नए कोविड मामले आए और तीन मौतें दर्ज की गईं। जबकि प्रसार दर बढ़कर 8.41 प्रतिशत हो गई है।
 
यह लगातार पांचवां दिन है जब दिल्ली में एक दिन में 1300 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। रविवार को किए गए 18183 कोविड परीक्षणों में से ताजा मामलों का पता चला। विभाग ने अपने बुलेटिन में कहा है कि ताजा संक्रमण ने दिल्ली के कोविड मामले को 1922089 तक पहुंचा दिया, जबकि मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 26232 हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें