फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: होटल में 70 से ज्यादा पाकिस्तानियों के रुके होने की सूचना से हड़कंप, पैरामिलिट्री फोर्स तैनात

Sat, 27 Apr 2024 09:05 AM IST
विजय पुंडीर पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Delhi Paharganj News: लोकल पुलिस को इसकी खबर मिली तो उसने बाकी एजेंसियों को भी खबर दे दी। तमाम खुफिया एजेंसियां वहां पहुंच गईं। होटल पहुंचने पर पता चला कि पाकिस्तान से आए सभी नागरिक वैध वीजा पर भारत आए हैं।
विज्ञापन
पैरामिलिट्री फोर्स तैनात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य दिल्ली के पहाड़गंज स्थित एक होटल में 70 से अधिक पाकिस्तानी नागरिकों के रुके होने की खबर से हड़कंप मच गया। शुरुआत में अफवाह उड़ी कि बिना सूचना के बाद पाकिस्तानी नागरिक होटल में रुके हुए हैं। शुक्रवार शाम खबर मिलते ही लोकल पुलिस के अलावा अर्धसैनिक बल मौके पर पहुंच गया। होटल के बाहर मीडिया का जमावड़ा लग गया। पड़ताल हुई तो पता चला कि पाकिस्तानी प्रतिनिधि मंडल हजरत निजामुद्दीन की दरगाह पर जियारत के लिए आया हुआ है। सूत्रों का कहना है कि एहतियात के तौर पर होटल के बाहर पुलिस बल को तैनात किया गया है।

विज्ञापन


शुक्रवार रात को सोशल मीडिया के जरिये खबर मिली कि पहाड़गंज के होटल टुडे इंटरनेशनल में अवैध रूप से 70 से अधिक पाकिस्तानी नागरिक रुके हुए हैं। लोकल पुलिस को इसकी खबर मिली तो उसने बाकी एजेंसियों को भी खबर दे दी। तमाम खुफिया एजेंसियां वहां पहुंच गई। होटल पहुंचने पर पता चला कि पाकिस्तान से आए सभी नागरिक वैध वीजा पर भारत आए हैं। हर साल यह प्रतिनिधि मंडल दरगाह पर जियारत के लिए भारत आता है। कई एजेंसियों को इसकी जानकारी पहले से भी थी। छानबीन के बाद राहत की सांस ली गई। फिलहाल एहतियात के तौर पर होटल के बाहर सुरक्षा तैनात कर दी गई है। एक अधिकारी ने बताया कि चुनाव का समय चल रहा है। कोई इनको नुकसान न पहुंचाए इसका भी ध्यान रखा जा रहा है। जब तक प्रतिनिधि मंडल यहां रहेगा। पुलिस इनका ध्यान रखेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें