फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बटला हाउस में संदिग्ध हालात में नवविवाहिता की मौत, नहीं मिला कोई सुसाइड नोट 

Sun, 27 Nov 2016 09:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जामिया नगर के बटला हाउस में महिला ने फांसी लगाकर जान दी, पुलिस को नहीं मिला कोई सुसाइड नोट 

-जामिया नगर के बटला हाउस में महिला ने फांसी लगाकर जान दी, पुलिस को नहीं मिला कोई सुसाइड नोट
-क्षेत्रिय एसडीएम के अलावा पुलिस कर रही मामले की छानबीन, परिवार ने नहीं लगाए किसी तरह के आरोप
-पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा, जांच के बाद जो भी उसके अनुसार कार्रवाई
विज्ञापन
- फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जामिया नगर इलाके में शुक्रवार देर रात संदिग्ध हालात में एक नवविवाहिता की मौत हो गई। मृतका की शिनाख्त आलिया (19) के रूप में हुई है। देर रात को आलिया अपने कमरे में फंदे से लटकी मिली। पुलिस को मृतका के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
विज्ञापन


पुलिस के अलावा क्षेत्रिय एसडीएम मामले की छानबीन कर रहे हैं। आलिया की मां ने अपने बयान में ससुराल पक्ष पर किसी तरह के कोई आरोप नहीं लगाए हैं। पुलिस आलिया के मौत के सही कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

पुलिस के मुताबिक आलिया अपने परिवार के साथ 10/4, एफ ब्लॉक जोघाबाई, बटला हाउस में रहती थी। करीब चार माह पूर्व आलिया की अपनी मौसी के बेटे हसन से शादी हुई थी। हसन प्राइवेट नौकरी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपनी शादी से खुश थी आलिया

- फोटो : demo pic
शुक्रवार देर रात को आलिया ने अपने कमरे में पंखे से लटककर फांसी लगा ली। परिवार की मानें तो सब कुछ ठीक था। आलिया भी अपनी शादी से खुश थी। लेकिन उसने ऐसा कदम क्यों उठाया, सभी लोग हैरान हैं।

इधर खबर मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आलिया की मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। इधर शनिवार को एसडीएम को दिए बयानों में आलिया की मां कल्पना ने किसी तरह के कोई आरोप नहीं लगाए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें