ओखला बैराज के समानांतर यमुना नदी पर प्रस्तावित पुल का काम अब चुनाव बाद ही शुरू हो पाएगा।
पुल बनाने के लिए तीन बार तिथि बढ़ाने के बावजूद सिर्फ दो ही कंपनियों ने आवेदन किया, जिसके चलते प्राधिकरण ने यह निर्णय लिया है।
इस प्रोजेक्ट के लिए तीन, 10 और 17 फरवरी को तकनीकी बिड खोली गई। हर बार दो ही कंपनियों का आवेदन पत्र प्राप्त हुआ।
पढ़ें: साइबर सिटी में बनेगा 'टावर ऑफ जस्टिस'
आखिरी बार 20 फरवरी को भी दो ही आवेदन रहने पर दोबारा से टेंडर जारी करने का निर्णय लिया गया। इस बार तकनीकी बिड खोलने की तिथि 11 मार्च तय की गई है। उसके बाद फाइनेंशियल बिड खुलेगी।
हालांकि इस दौरान चुनावी अधिसूचना लागू हो जाने के पूरे आसार हैं। इस कारण प्राधिकरण ने यह तय कर लिया है कि अभी टेंडर जारी कर दिया जाएगा, मगर किसी एक कंपनी को काम चुनाव के बाद ही आवंटित किया जाएगा।