फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये 95 हजार वोटर बदलेंगे LS चुनाव की गणित!

Thu, 06 Feb 2014 08:36 AM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद में इस बार लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला लगभग 94,571 हजार नए वोटर भी करेंगे। अब तक चलाए गए अभियान में यह बात सामने आई है।
विज्ञापन


जिले में अब तक 10.55 लाख मतदाता थे। प्रशासन की ओर से चलाए गए जागरूकता अभियान से इनकी संख्या बढ़कर 11,49, 571 हो गई है। यानी लगभग 95 हजार युवा पहली बार वोट देकर लोक तंत्र में भागीदार बनेंगे।

प्रशासन द्वारा वोटर कार्ड बनवाने की मुहिम रंग लाई है। प्रशासन द्वारा वर्ष 2013 में सितंबर और अक्तूबर में वोटर कार्ड बनाने के लिए जिला निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष अभियान चलाया गया था। साल 2014 में लोकसभा और विधानसभा के चुनाव होने हैं। ऐसे में प्रदेश भर में पुरानी वोटर लिस्ट का नवीनीकरण किया गया है।
विज्ञापन


जिला चुनाव तहसीलदार प्रह्लाद सिंह ने बताया कि तिगांव विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 2,13,534 वोटर हैं। वहीं पृथला विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम 1,60,185 वोटर हैं।
विज्ञापन


पृथला विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक लोगों के नाम लिस्ट से काटे गए हैं। वहीं एनआईटी क्षेत्र में सबसे कम लोगों के नाम लिस्ट से कटे हैं। लिस्ट में से उन लोगों के नाम काटे गए हैं, जिनके एक से अधिक वोटर कार्ड बने हुए हैं या जिन लोगों की मृत्यु हो गई है।

किस विधानसभा में कितने वोटर
पृथला: 1,60,185
एनआईटी: 2,02,637
बड़खल: 2,02,828
फरीदाबाद: 1,85,648
तिगांव: 2,13,534
बल्लभगढ़: 1,84,739
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें