फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर नगर निगम लगाएगा नए ट्रैफिक सिग्नल

Wed, 19 Oct 2016 09:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से बनाए रखने के लिए नगर निगम बदरपुर बॉर्डर से लेकर बल्लभगढ़ तक नए ट्रैफिक सिगनल लगाएगा। इसकी मॉनीटरिंग पुलिस करेगी। अर्थात आने वाले दिनों में हाईवे पर ट्रैफिक सिगनल से यातायात चलाया जाएगा।
विज्ञापन


यही नहीं हाईवे पर बनाए गए अंडर पास भी जनता की सुविधा के लिए जल्द खोल दिया जाएगा। सिगनल लगाने के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह जानकारी नगर निगम के मुख्य अभियंता ओपी गोयल ने दी।

उन्होंने बताया कि अभी राजमार्ग पर कहीं ट्रैफिक सिगनल की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में यातायात का परिचालन ठीक ढंग से नहीं हो पाता है। खासकर रात के वक्त विभिन्न चौराहों पर जाम की स्थिति बन जाती है।
विज्ञापन


हाईवे पर ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रूप से बनाने के लिए ही नगर निगम ट्रैफिक लाइट लगाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। उन्होंने बताया कि बदरपुर बॉर्डर से बल्लभगढ़ तक छह फ्लाईओवर बनाए गए हैं।

जिनमें एनएचपीसी चौक, बडख़ल चौक, ओल्उ, अजरौंदा, बाटा और बल्लभगढ़ है। अभी तक बडख़ल और बाटा फ्लाईओवर को आम जन के लिए खोला जा चुका है। साथ ही इनके नीचे बने अंडरपास भी खोल दिए गए हैं।

गोयल ने बताया कि सभी फ्लाईओवर के  पास कम से कम 4-4 सिगनल लगाए जाएंगे। ताकि दोनों ओर का यातायाता आसानी से चलता रहे। वहीं हाईवे सूत्रों का कहना है कि जो फ्लाईओवर अभी पूरे नहीं हो पाए हैं और वहां अंडरपास खोलने की संभावना बनती है तो उसे लोगों की सुविधा के लिए खोल दिया जाएगा ताकि वाहन चालकों को लंबी दूरी तय कर के यू टर्न न होना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें