फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थीम लाइटिंग से जगमगाएगा स्वर्ण जयंती पर शहर

Wed, 19 Oct 2016 09:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा स्वर्ण जयंती पर पूरे शहर को थीम लाइटिंग से सजाया जाएगा। इसके लिए नगर निगम ने कसरत शुरू कर दी है। शहर में विभिन्न बहुमंजिला इमारतों पर लगभग 40 किलोमीटर क्षेत्र में थीम लाइटिंग लगाई जाएंगी, ताकि वे इमारतें आकर्षक लगें और शहर में एक उत्सव का माहौल बने। ग्रीन बेल्ट एरिया में पेड़ों पर करीब 15000 लैंप लगाए जाएंगे तथा लगभग 4000 पेड़ों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन


समारोह के लिए शहर के सौंदर्यीकरण पर प्रशासन ने ध्यान केंद्रित किया है। समारोह स्थल ताऊ देवीलाल स्टेडियम में 12 हजार स्कावयर फीट क्षेत्र में गीता पर आधारित भव्य व आकर्षक वॉल पेंटिंग बनाई जा रही हैं।

सौंदर्यीकरण कार्य में नगर निगम टीम की विशेष ड्यूटी लगाई गई है। निगम आयुक्त एवं जिला उपायुक्त टीएल सत्यप्रकाश सौंदर्यीकरण कार्य पर निगरानी रख रहे हैं। समारोह स्थल में आने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर भी प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। ताऊ देवी लाल स्टेडियम तथा आस-पास के एरिया में 300 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


नगर निगम के जोन-4 के संयुक्त आयुक्त रोहित यादव ने बताया कि शहर के मुख्य मार्गों की मरम्मत तथा सौंदर्यीकरण पर विशेष रूप से ध्यान दिया जा रहा है। शहर में 300 नए कूड़ेदान की व्यवस्था की गई है। जिले में जिन स्थानों पर सड़कें टूटी हुई हैं वहां सड़कों की मरम्मत करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें