फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: ‘मां तुझे प्रणाम’ में गूंजेगा 'आजादी का नया तराना', प्रतियोगिता से जुड़ने के लिए 5 अगस्त तक करें आवेदन

Wed, 26 Jul 2023 08:26 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

अमर उजाला ‘मां तुझे प्रणाम’ अभियान के तहत ‘आजादी का नया तराना’ लेकर आ रहा है।
अमर उजाला की ‘आजादी का नया तराना’ प्रतियोगिता से जुड़ने के लिए 5 अगस्त तक आवेदन करें।
विज्ञापन
Maa Tujhe Pranam - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजादी की इस वर्षगांठ पर देश का प्रतिष्ठित मीडिया समूह अमर उजाला ‘मां तुझे प्रणाम’ अभियान के तहत ‘आजादी का नया तराना’ लेकर आ रहा है। इसके गीतकार, संगीतकार व गायक आप होंगे। तो अगर आप भी गीत, सुर, लय, ताल की दुनिया में कमाना चाहते हैं नाम तो जुड़ जाइए ‘अमर उजाला’ के इस विशेष कार्यक्रम से। 
विज्ञापन


खास बात यह है कि आपकी प्रविष्टि पर निर्णय जाने-माने गायक व संगीतकार पद्मश्री कैलाश खेर लेंगे। प्रतियोगिता के तहत अमर उजाला खोज रहा है सर्वोत्तम गीतकार, संगीतकार और गायक। गीतकार श्रेणी में देश प्रेम पर आधारित कोई मौलिक गाना लिखकर भेजना होगा। वहीं संगीतकार श्रेणी में शामिल होने के लिए अपना संगीतबद्ध किया कोई गीत साझा कर सकते हैं। 

अगर चाहत है सर्वश्रेष्ठ गायक बनने की तो अपनी आवाज में कोई देशभक्ति गीत रिकॉर्ड कर हमें भेजें। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए आप 05 अगस्त, 2023 तक अपनी प्रविष्टि भेज सकते हैं। विजेताओं को 3 लाख तक के नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। 
विज्ञापन


इतना ही नहीं, 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 'आजादी का नया तराना' इन विजेताओं के शब्दों, संगीत और आवाज में लांच किया जाएगा। इस तराने को 'अमर उजाला मां तुझे प्रणाम' का मुख्य गीत बनाया जाएगा। 

आइए आजादी की इस वर्षगांठ अपनी भावनाओं को गीतों, कविताओं में पिरोकर हम इसकी अमर गाथा को जीवंत करें। अमर उजाला का यह विशेष कार्यक्रम ‘कला धाम’ और ‘नई उड़ान’ के सहयोग से किया जा रहा है। इसमें अमर उजाला "काव्य कैफे" कंटेंट पार्टनर और "मुगाफी" टैलेंट पार्टनर है। 

चुने जाएंगे सर्वश्रेष्ठ गीतकार, संगीतकार और गायक, मिलेंगे 3 लाख तक के पुरस्कार
ऐसे ले सकते हैं प्रतियोगिता में हिस्सा


-अभियान में हिस्सा लेने के लिए लॉगऑन करें www.mugafi.com/contest/amar-ujala या क्यू आर कोड स्कैन करें।
-अपनी जानकारी भरें और अच्छी क्वालिटी में अपनी ऑडियो रिकॉर्डिंग, लिरिक्स या कम्पोजिशन अपलोड करें।
-बेस्ट लिरिसिस्ट, बेस्ट सिंगर और बेस्ट कम्पोजर को एक साथ लाकर "मुगाफी" के साथ यह गाना रिकॉर्ड किया जाएगा।
-15 अगस्त को अमर उजाला और मुगाफी के प्लेटफॉर्म पर इस विनिंग कॉम्बिनेशन को लॉन्च किया जाएगा।
-प्रतियोगिता से सम्बंधित अधिक जानकारी के लिए
कॉल करें: 9654280624
 

नियम व शर्तें

-प्रतिभागियों की उम्र 18 साल से अधिक हो
-लिरिक्स या कम्पोजिशन ओरिजिनल होनी चाहिए जो पहले किसी प्लेटफॉर्म पर प्रकाशित न हुई हो
-प्रविष्टि भारत की आजादी देश की सांस्कृतिक धरोहर पर आधारित होनी चाहिए
-जजेज का निर्णय अंतिम रूप से मान्य होगा
 
विज्ञापन

प्रतियोगिता के लिए हमारे पास हजारों प्रतिभागियों के गीत, कविताएं आ चुकी हैं। इनमें से तीन को अभी मुख्य प्रतियोगिता की दौड़ में शामिल किया गया है।
-भिवानी (हरियाणा) से रिटायर्ड जिला अधिकारी डॉ. एस.एन. शर्मा (73) ने एक बेहतरीन कविता भेजी है। उनके पास स्मार्टफोन नहीं है। उन्होंने अपने पोते के मोबाइल से हमें ये कविता भेजी है।
-वाराणसी के संगीतकार-कंपोजर देवेंद्र दास ने अपनी बनाई धुन से आजादी का एक तराना हमें भेजा है। देवेंद्र कहते हैं कि उन्हें इस वर्ष के अमृत महोत्सव के दौरान इसे लिखने का ख्याल आया था।
-उधमसिंह नगर (उत्तराखंड) की किरणदीप कौर ने अपनी आवाज में एक बेहतरीन गीत रिकॉर्ड करके भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें