फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीजा की घिनौनी हरकत: स्कूल की छुट्टी के बाद 10 साल की मासूम से करता था ऐसी हरकत, बहन से मिलवाने की करता था बात

Tue, 25 Jul 2023 10:32 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

मासूम ने बताया कि स्कूल की छुट्टी के बाद आरोपी जीजा उसका हाथ पकड़कर खींचता है। वह बहन से मिलवाने की बात करता है। आरोपी ने चार दिन तक वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में 10 साल की मासूम के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि स्कूल की छुट्टी होने के बाद जीजा वारदात को अंजाम दे रहा था। पीड़िता ने स्कूल जाने से इन्कार किया तो परिजनों ने पूछताछ की। इसके बाद वारदात का खुलासा हुआ।

विज्ञापन

परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने मासूम की काउंसलिंग कराने के बाद छेड़छाड़ और पॉक्सो की धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामले में अभी जांच जारी है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की बात की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मासूम पास के सरकारी स्कूल में पांचवीं कक्षा की छात्रा है। मासूम ने बताया कि स्कूल की छुट्टी के बाद आरोपी जीजा उसका हाथ पकड़कर खींचता है। वह बहन से मिलवाने की बात करता है। आरोपी ने चार दिन तक वारदात को अंजाम दिया। किसी को कुछ भी बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। बाद में मामले की शिकायत पुलिस से की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें