नोएडा सेक्टर-44 में पंजाब नेशनल बैंक की नई शाखा का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि नोएडा विकास प्राधिकरण के वित्त नियंत्रक जीपी सिंह, पीएनबी के नोएडा मंडल प्रमुख बीएन मिश्रा, शाखा प्रबंधक डॉ. नीरज शर्मा, प्रभारी व अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
मंडल प्रमुख ने पिछले लगभग डेढ़ साल की अवधि में मंडल के संबंध में कुछ विशेष उपलब्धियों का उल्लेख किया। साथ ही विस्तार से बैंकिंग योजनाओं पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर शहीद कैप्टन शशिकांत शर्मा के चित्र का अनावरण किया गया। कार्यक्रम में छलेरा व आस पास के गांवों के लोगों ने भी हिस्सा लिया।