फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ नया होगा मेट्रो के तीसरे चरण के 63 स्टेशनों पर!

Fri, 09 May 2014 03:33 PM IST
सीमा शर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो फेज तीन लाइन के स्टेशनों पर नए लुक वाले प्लेटफार्म दिखेंगे। स्टेशनों में बदलाव अब तक किसी स्टेशन के साथ नहीं किया गया है।
विज्ञापन


तीसरे फेज की दोनों लाइनों के सभी 63 स्टेशनों के प्लेटफॉर्म और मेट्रो ट्रैक के बीच शीशे की दीवार होगी। ट्रेन के प्लेटफॉर्म पर पहुंचने के बाद पहले कोच का दरवाजा और उसके बाद शीशे की दीवार के बीच बना ऑटोमैटिक गेट खुलेगा।

नए डिजाइन से यात्रियों को चढ़ने-उतरने में सुविधा होगी। साथ ही ट्रैक पर यात्रियों के पहुंच जाने का खतरा टल जाएगा। दो दिन पहले जापानी विशेषज्ञों की मौजूदगी में डीएमआरसी ने इसका डिजाइन फाइनल कर लिया है, जल्द ही इसके टेंडर जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

शीशे की दीवार ट्रेन की छत की ऊंचाई तक होगी

एयरपोर्ट मेट्रो एक्सप्रेस लाइन के तर्ज पर डीएमआरसी फेज तीन में यात्रियों को विश्वस्तरीय डिजाइन से रू-ब-रू करवाएगा। हालांकि फेज तीन के मेट्रो स्टेशनों पर लगाई जाने वाली शीशे की दीवार, एयरपोर्ट मेट्रो लाइन पर से अलग होगी।

एयरपोर्ट लाइन की दीवार जमीन से छत तक जुड़ी हुई है, लेकिन फेस तीन की शीशे की दीवार आधी होगी। यह जमीन से महज ट्रेन की ऊंचाई को छूती होगी। शीशे की दीवार लगाने का मुख्य मकसद बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने और उनकी सुरक्षा है।

जानिए इस डिजाइन की 6 खूबियां

1. ट्रेन के प्लेटफार्म पर आने पर रुकने के बाद सबसे पहले कोच के दरवाजे खुलेंगे। उसके बाद शीशे की दीवार के दरवाजे खुलेंगे।
2. ट्रेन के रवाना होने के समय पहले शीशे की दीवार के दरवाजे बंद होंगे और उसके बाद कोच के गेट बंद होंगे।
3. दीवार जमीन से 5.57 फीट ऊंचाई तक होगी। यानी प्लेटफार्म गेट से उसकी ऊंचाई 1.7 मीटर तक होगी।
4. दरवाजों को खोलने के लिए मेट्रो प्रबंधन सेंसर तकनीक का प्रयोग करेगा
5. फेज तीन की दोनों लाइन पर कुल छह कोच की ही मेट्रो ट्रेन चलेंगी। इन लाइनों पर चार या आठ कोच की ट्रेन नहीं चलेंगी।
6. शीशे के दीवार बनने से ट्रैक और यात्रियों के बीच कोई सीधा रास्ता नहीं होगा, जिससे हादसों पर अंकुश लगेगा।
विज्ञापन

इस डिजाइन से यात्रियों की सुरक्षा बढ़ेगी

पिछले कुछ अरसे से ट्रेन के आगे कूदकर जाने वाले मामलों में अचानक से वृद्धि हुई थी। इसी को देखते हुए एयरपोर्ट एक्सप्रेस मेट्रो लाइन की तर्ज पर शीशे की दीवार को प्लेटफार्म पर यात्रियों और ट्रेेन के बीच लगाने की जरूरत महसूस हुई थी।

दीवार लगने से यात्री ट्रैक तक पहुंच ही नहीं सकेंगे। अहम है कि फेज तीन शुरू होने के बाद डीएमआरसी के यात्रियों का आंकड़ा चालीस लाख को पार कर सकता है।

दिल्ली मेट्रो के प्रवक्ता अनुज दयाल ने कहा कि फेज तीन के सभी मेट्रो स्टेशन एक खास डिजाइन में तैयार होंगे। ट्रैक और प्लेटफार्म पर खड़े यात्रियों की सुरक्षा के लिए शीशे की दीवार रहेगी। इसका डिजाइन तैयार कर लिया गया है। शीशे की इस दीवार की ऊंचाई 5.57 फीट होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें