फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक तो हिट लेकिन साहब ‘डज नॉट एग्जिस्ट’

Sun, 16 Feb 2014 07:49 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा में परिवहन विभाग का फेसबुक फॉर्मूला कामयाब हो रहा है, लेकिन उलझनें अभी भी बरकरार हैं। एआरटीओ (सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय) के फेसबुक पेज पर दिया गया फोन नंबर लोगों के लिए परेशानी बन गया है।
विज्ञापन


नंबर डायल करने पर ‘डज नॉट एग्जिस्ट’ की आवाज सुनाई देती है। इसके अलावा तमाम शिकायतों के बावजूद भी इस कमी को सुधारा नहीं जा सका है।

यह भी पढ़ें: फेसबुक और ईमेल से भेजें प्री-पेड ऑटो बूथ की शिकायतें

विभाग से जुड़ी जिन जानकारियों के लिए लोग एआरटीओ के धक्के खा रहे थे, उन जानकारियों को अब फेसबुक के जरिये घर बैठे लिया जा रहा है। लेकिन विभाग से जुड़ी जानकारियों के लिए लोग फोन पर संपर्क करना चाह रहे हैं, तो नाकामी हाथ लग रही है।

एआरटीओ के एफबी पेज पर दिया गया फोन नंबर (0120-25550556) डायल करने पर घंटी नहीं बजती। परिवहन विभाग से जुड़े तमाम सवालों के जवाब फेसबुक के जरिये लोगों को समय पर मिल रहे हैं, लेकिन देश-विदेश में रहने वाले ऐसे भी लोग हैं जो फोन पर संपर्क साधना चाहते हैं लेकिन नंबर डायल करने पर मायूसी हाथ लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें