नई कार्यकारिणी में आनंद कुमार जैन को उपाध्यक्ष तथा कुसुम जैन और विजय कुमार नाहटा को निदेशक की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा महिला शाखा की नई टीम का भी गठन किया गया। इसमें अधिवक्ता अंजू जैन को अध्यक्ष, नूपुर जैन को मुख्य सचिव और रुचिका जैन को कोषाध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष प्रवीण रांका ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि नई टीम संगठन को और मजबूत करने के साथ समाज में एकता, ज्ञान, संपर्क और सामाजिक जिम्मेदारी के क्षेत्र में प्रभावी ढंग से कार्य करेगी। संवाद