फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: कैकई-मंथरा के संवादों का कराया अभ्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री धार्मिक लीला कमेटी के कलाकार रात एक बजे तक कर रहे रिहर्सल
विज्ञापन

निर्देशक बोले- कड़ा अभ्यास ही कलाकार को बनाता है संपूर्ण
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। श्री धार्मिक लीला कमेटी की रामलीला को प्रभावी बनाने के लिए कलाकार इन दिनों देर रात तक अभ्यास में जुटे हैं। रविवार रात निर्देशक हरीश चंद्र आजाद ने सबसे पहले केकई और मंथरा के कलाकारों को उनके संवाद और अभिनय का कड़ा अभ्यास कराया। कैकई का किरदार निभा रहीं रिया खरबंदा ने अपने संवादों और भाव-भंगिमाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार रिहर्सल की। वहीं मंथरा का किरदार पहली बार निभा रहीं कलाकार को करीब 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला की तरह कांपती आवाज में संवाद बोलने का अभ्यास कराया गया। निर्देशक ने संवाद की प्रस्तुति और आवाज के उतार-चढ़ाव को लेकर उन्हें कई बार अभ्यास कराया। इसके बाद लक्ष्मण और सीता के संवादों की रिहर्सल कराई गई। लक्ष्मण का किरदार निभा रहे विदाश खरबंदा ने अपने कड़क अंदाज और संवाद अदायगी पर विशेष अभ्यास किया। उन्होंने अच्छा माता, माता मैं जाता हूं, तुम सावधान यहां पर रहना। मैं रहा आज्ञा के भीतर, तुम रेखा के भीतर रहना’ संवाद को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने के लिए खूब पसीना बहाया। निर्देशक हरीश चंद्र आजाद ने बताया कि रामलीला के कलाकार अपनी कला को निखारने के लिए रात एक बजे तक अभ्यास करते हैं। उन्होंने कहा कि मंच पर बेहतर अभिनय के लिए लगातार मेहनत और अभ्यास जरूरी है। कड़ा अभ्यास ही एक कलाकार को संपूर्ण कलाकार बनाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें