राजधानी दिल्ली के नई दिल्ली रेलवे स्टेशन भगवा रंग में रंगा जा रहा है। यहां डेंटिंग-पेंटिंग का काम बड़ी ही तेजी से चल रहा है। पहले नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की दीवारों का रंग हल्का नीला था, लेकिन अब इसको भगवा रंग में रंगा जा रहा है।
बता दें कि हल्के नीले रंग के बजाए अब रेलवे स्टेशन की दीवारें गहरे नीले और भगवे रंग की दिखेंगी। मालूम हो कि इससे पहले यूपी में कई सरकारी इमारतों को भगवा रंग से रंगने की खबरे आती रही हैं, जैसे बिजनौर के अफजलगढ़ थाने को पूरी तरह से भगवा रंग में रंगा था।
इस थाने में कमरे और बाहरी दीवारों को भगवा रंग से पेंट कर दिया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अपने ऑफिस को भगवा रंग से पेंट कराया है।