फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shrikrishna Janmashtami: नई दिल्ली-आगरा कैंट इंटरसिटी ग्वालियर तक जाएगी, 18 से 21 तक मिलेगी सुविधा

Thu, 18 Aug 2022 07:37 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

नई दिल्ली-आगरा कैंट इंटरसिटी एक्सप्रेस आगरा कैंट से रात्रि 9:30 बजे चलकर उसी दिन रात्रि 11:40 बजे ग्वालियर पहुंचेगी। वापसी दिशा में 14211 ग्वालियर से मध्यरात्रि एक बजे चलकर उसी दिन तड़के 3:40 बजे आगरा कैंट पहुंचकर उसी दिन सुबह 6 बजे आगरा कैंट से नई दिल्ली के लिए चलेगी।
विज्ञापन
आगरा कैंट स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जन्माष्टमी पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने संख्या 14211/14212 नई दिल्ली-आगरा कैंट-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस को 18 से 21 अगस्त के बीच ग्वालियर तक यात्रा विस्तार देने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


नई दिल्ली-आगरा कैंट इंटरसिटी एक्सप्रेस आगरा कैंट से रात्रि 9:30 बजे चलकर उसी दिन रात्रि 11:40 बजे ग्वालियर पहुंचेगी। वापसी दिशा में 14211 ग्वालियर से मध्यरात्रि एक बजे चलकर उसी दिन तड़के 3:40 बजे आगरा कैंट पहुंचकर उसी दिन सुबह 6 बजे आगरा कैंट से नई दिल्ली के लिए चलेगी। मार्ग में धौलपुर व मुरैना स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।

इसके अलावा रेलवे ने गोरखपुर से जम्मू तवी के लिए 19 व 21 अगस्त को स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 05097 गोरखपुर-जम्मूतवी स्पेशल 19 अगस्त को चलेगी। इसके अलावा ट्रेन संख्या 05057 गोरखपुर-जम्मूतवी स्पेशल 21 अगस्त को पूर्वाह्न 10:50 बजे चलकर  अगले दिन पूर्वाह्न 11.50 बजे जम्मूतवी पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें