ग्रेटर फरीदाबाद (ग्रेफ) को जल्द विकसित करने के लिए हुडा ने काम तेज कर दिया है। सड़क , सीवर लाइन के अलावा यहां पर वाटर सप्लाई लाइनें बिछाने का काम चल रहा है।
वाटर सप्लाई का काम 10 अप्रैल तक पूरा करना था। लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। इसलिए हुडा प्रशासन ने अब इसके लिए सितंबर तक का लक्ष्य रखा है।
ग्रेफ में वाटर सप्लाई से संबंधित कामों पर लगभग 198 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इस पैसे से रेनीवेल बनाने, नए ट्यूबवेल लगाने और पाइपलाइन डालने का काम होगा।