दिल्ली में एम्स के साथ लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज, आरएमएल, नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल, आर्मी अस्पताल और आईएलबीएस अस्पताल शामिल है।
दिल्ली के इन अस्पतालों में कोरोना की तैयारी पूरी
कोरोना वायरस के चलते एम्स ने ओपीडी बंद कर दी है। अब एम्स में करीब 150 बिस्तर कोरोना वायरस के लिए आरक्षित किए हैं जिनमें ट्रामा सेंटर, झज्जर और न्यू प्राइवेट वार्ड शामिल हैं। इसके अलावा सफदरजंग अस्पताल के सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक में तीसरे से लेकर आठवीं मंजिल तक 100 बिस्तरों को आरक्षित किया गया है। इनके अलावा आरएमएल में 30, लोकनायक में 150, राजीव गांधी में 250 बिस्तर कोरोना वायरस के संदिग्ध और संक्रमित मरीजों के लिए रखे गए हैं।
निजी अस्पतालों में 200 बिस्तर तैयार
दिल्ली के बत्रा अस्पताल, फोर्टिस ओखला-वसंतकुंज, अपोलो, मैक्स, बीएलके, मणिपाल, माता चन्नन देवी, मेट्रो, पीएसआरआई, गंगाराम, सेंट स्टीफंस, वेंक्टेश्वर अस्पताल इत्यादि में 200 बिस्तर आरक्षित किए जा चुके हैं।