फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज में खुलासा, प्रेमिका के कहने पर गैंगस्टर ने की थी वो गलती जो बनी मौत की वजह

Fri, 08 Jul 2016 09:29 AM IST
मयंक तिवारीअमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
संदीप गाड़ौली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गैंगस्टर संदीप गाड़ौली एनकाउंटर मामले में गुड़गांव पुलिस उलझती जा रही है। संदीप के परिजनों ने एनकाउंटर से पहले घर पर पुलिस के छापे की सीसीटीवी फुटेज बृहस्पतिवार को एसआईटी को दी, जिसमें कई चौंकाने वाली बात सामने आई हैं।
विज्ञापन


फुटेज में एसआई प्रद्युम्न को घर पर छापेमारी के दौरान कैमरा तोड़ते, पिस्टल लहराकर परिवार वालों को धमकाने व संदीप का बैग जांच के लिए बाहर ले जाने और वापस करने की घटना कैद है।

उधर, एसआईटी ने पुलिस रिमांड के पहले दिन एसआई प्रद्युम्न से एनकाउंटर के दौरान होटल में लगे सीसीटीवी की तस्वीरों पर सवाल किए।
 

कमरे में मिली थी पिस्टल

संदीप गाड़ौली
एसआईटी ने एसआई प्रद्युम्न  की घटनास्थल की निशानदेही कराई। साथ ही होटल के कैमरे में कैद तस्वीर के आधार पर सवाल-जवाब किए।

मुंबई पुलिस यह जानना चाह रही है कि जो चार लोग गाड़ौली के कमरे में जाते हुए कैद हुए, उनके पास हथियार कौन-कौन से थे, जबकि कमरे में पिस्टल मिली थी।

गौरतलब है कि परिजनों ने पुलिस को बताया था कि संदीप के पास कोई हथियार नहीं था। उसकी प्रेमिका ने उसे बिना हथियार के साथ चलने का दबाव बनाया था।
विज्ञापन

दिव्या ने तो नहीं पहुंचाया हथियार

- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद उसने अपना हथियार भिवाड़ी में कहीं रख दिया था। उक्त हथियार कहीं गैंगेस्टर की प्रेमिका दिव्या पाहुजा ने तो नहीं पहुंचाया।

इसके साथ ही एसआईटी फरार अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी जुटा रही है। मालूम हो कि गैंगस्टर का एनकाउंटर फर्जी घोषित करने के बाद पहली बार मुंबई पुलिस ने मुख्य आरोपी एसआई प्रद्युम्न को गिरफ्तार किया है।

तीन दिन की पुलिस रिमांड लेकर एसआईटी मामले की जांच में जुटी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें