फरीदाबाद के बीके अस्पताल में एक नवजात बच्ची को उसके परिजन छोड़ गए हैं। बच्ची 17 दिन से अस्पताल के निक्कू (नेटल इंटेसिव केयर यूनिट) वार्ड में भर्ती है। बृहस्पतिवार को जब बच्ची को अस्पताल से डिस्चार्ज किया जाने लगा तो उसके परिजन अस्पताल में मौजूद नहीं थे।
जिसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दे दी है। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक बच्ची को पीलिया था।
बच्ची की आईपीडी फाइल में नाम प्रियंका और पिता का नाम पृथ्वीराज लिखा हुआ है। इसके साथ एक मोबाइल नंबर भी लिखा हुआ है। पांच दिन से बच्ची को देखने कोई नहीं आया
बृहस्पतिवार को डिस्चार्ज होने पर जब उसके अभिभावक अस्पताल परिसर में नहीं मिले। तो आईपीडी फाइल में लिखे नंबर पर संपर्क किया गया। लेकिन फोन बंद था। प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. किशन कुमार ने बताया मामले की जानकारी चाइल्ड प्रोटेक्शन अधिकारी को भी दी गई है। बच्ची अस्पताल में ही डॉक्टरों की देखरेख में है।