फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

षड़यंत्र बना रास्ते से हटाया गया सट्टा कारोबार का नया खिलाड़ी

Fri, 04 Dec 2015 07:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सट्टा कारोबारी की हुई हत्या का मुख्य कारण पार्षद से रंजिश रखना बताया जा रहा है। पुलिस चौकी में हुआ एक विवाद भी अहम कारण बना है।
विज्ञापन


मेफिल गार्डन कालोनी में रहने वाला राज कुमार सेठी सट्टा के कारोबार से ताल्लुक रखता था। दो माह पहले ज्योति नगर में हुए विवाद की पैरवी को लेकर न्यू कालोनी पुलिस चौकी में विवाद हुआ था।

राजू की ओर से जिस तरह से पार्षद के साथ बर्ताव किया गया वह पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ था। इसके साथ ही वह पार्षद बिंदर गुर्जर के विरोधी मनीष खुराना व गैंगेस्टर संदीप गाढ़ोली गुट से ताल्लुक रखता था। जो बात उसे नागवार लगी।
विज्ञापन


इसका बदला लेने के लिए उसने शामली के रहने वाले नदीम से हथियार मंगवाया था। गोवर्धन के रहने वाले पवन व तिगरा के मुन्ना को गोली चलाने का जिम्मा सौंपा।

पुलिस को इस मामले में तीन अन्य आरोपियों की तलाश है। जो वारदात के समय साथ थे। दो बाइक पर चार युवक आए हैं। जिनकी ओर से वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक को छोड़ कर आगे कार से यूपी फरार हो गए थे।
विज्ञापन



गिरफ्तार बदमाशों पर पहले से भी दर्ज है मामले..
: सदर थाने में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज है।
: पार्षद बिंदर गुर्जर पर जानलेवा हमला व शस्त्र अधिनियम का मामला सिटी थाने में दर्ज है।
: पार्षद पर अपहरण, मारपीट व अन्य मामला सिटी थाने में दर्ज है।
: सदर थाना व सेक्टर 40 में लूट के दो सेक्टर 56 में वाहन चोरी का एक मामला दर्ज है।

रेकी के बाद वारदात को दिया था अंजाम
पुलिस ने इस बात का खुलासा किया है कि हत्या के पहले बदमाशों ने पूरी तैयारी की थी। जिस बाइक का इस्तेमाल हुआ था वह चोरी की थी। इसके साथ ही राजू सेठी की गतिविधियों पर नजर रखने के साथ रात में पंप पर वारदात को अंजाम दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें