फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: चाचा को बुलाया और मारी गोली, सिर पर हथौड़े से किए ताबड़तोड़ वार; इस बात को लेकर चल रहा था दोनों में विवाद

Tue, 15 Apr 2025 04:58 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद में भतीजे ने गोली मारकर चाचा की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि चाचा-भतीजे में पैतृक मकान को लेकर विवाद चल रहा था। मामले में पुलिस ने आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मसूरी थाना क्षेत्र के रफीकाबाद में भतीजे तालिब ने अपने चाचा अफजाल (34) की गोली मारकर हत्या कर दी। चाचा अफजाल के सिर में गोली मारने के बाद तालिब ने हथौड़े से उनके सिर पर ताबड़तोड़ वार भी किए। पुलिस ने आरोपी को आलाकत्ल सहित गिरफ्तार कर लिया है। अफजाल लुहारो वाली मस्जिद डासना वेव सिटी में रहता था। 

विज्ञापन


एसीपी मसूरी लिपी नागायच ने बताया कि अफजाल और तालिब चाचा-भतीजे हैं। दोनों का डासना स्थित पैतृक मकान को लेकर विवाद चल रहा है। मंगलवार की दोपहर तालिब ने अपने चाचा अफजाल को फोन कर रफीकाबाद स्थित अपने लोहे के कारखाने में बुलाया। दोनों में मकान के बंटवारे को लेकर विवाद हो गया।

इस दौरान तालिब ने अफजाल के सिर से तमंचा सटाकर गोली मार दी। घायलावस्था में अफजाल जमीन पर गिर पड़ा, जिसके बाद तालिब ने कारखाने में रखे हथौड़े से अफजाल के सिर पर वार किए। बताया कि आरोपी तालिब को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही आलाकत्ल खून से सना हथौड़ा और तमंचा भी बरामद कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें