फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसियों ने जब फ्लैट में झांका तो उनके होश उड़ गए

विज्ञापन
विज्ञापन
मयूर विहार फेज-2 में शनिवार को बुजुर्ग महिला का शव सड़ी-गली हालत में उनके फ्लैट से बरामद हुआ। मृतका की शिनाख्त बेबी जेम्स (80) के रूप हुई।
विज्ञापन


महिला की बेटी विदेश में रहती है, जबकि बेटा एक नामी न्यूज एजेंसी में दिल्ली से बाहर नौकरी करता है। पांडव नगर थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर एलबीएस मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है।

सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक शुरुआती जांच में महिला की मौत स्वाभाविक लग रही है।
विज्ञापन

घर में झांककर देखा तो बेबी फर्श पर मृत पड़ी थीं

पुलिस के मुताबिक बच्चों के बाहर रहने की वजह से बेबी जेम्स पॉकेट-1, 62-डी, मयूर विहार फेज-2 में अकेली ही रहती थीं। शनिवार को उनके एक रिश्तेदार ने बेबी को फोन किया।

काफी देर कॉल करने के बाद भी जब उनका नंबर नहीं उठा तो उन्होंने महिला के बेटे को सूचना दी। बेटे की सूचना पर पड़ोसियों ने घर में झांककर देखा तो बेबी फर्श पर मृत पड़ी थीं।

मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की सूचना बेबी के बेटे और बेटी को दे दी गई। सोमवार को उनके आने के बाद बेबी का पोस्टमार्टम किया जाएगा। जिसके बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें