उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में रास्ता मांगने पर पड़ोसियों द्वारा दंपती पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने युवक को लात-घूंसों से पीटा। बीच-बचाव करने आई उसकी पत्नी का पत्थर मारकर सिर फोड़ दिया गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित दंपती का इलाज कराने के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
सीलमपुर जे-ब्लॉक निवासी हैदर (30) 27 सितंबर की सुबह अपनी स्कूटी से दूध लेने मार्केट जा रहे थे। वह गली के मोड़ पर पहुंचे तो उनके चार पड़ोसी मोहम्मद हसनैन, शान, दिलशाद और फरमान रास्ता रोककर खड़े थे। हैदर ने उनसे स्कूटी निकालने के लिए रास्ता देने को कहा तो आरोपियों ने गाली-गलौज और कहासुनी शुरू कर दी। विवाद बढ़ता देख हैदर जब स्कूटी मोड़कर वापस लौटने लगे तो आरोपियों ने उन्हें जबरन रोककर पीट और उनकी पत्नी भी जो बचाव में आईं थी, उन्हें मारापीटा।