फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: नर्सरी दाखिले में फर्जीवाड़ा, फर्जी दिव्यांग प्रमाणपत्र से एडमिशन की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
-नामी स्कूल में तीन बच्चों के दाखिले के लिए जमा कराए थे प्रमाणपत्र, पुलिस जांच में दस्तावेज मिले जाली
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। चाणक्यपुरी के एंबेसी इलाके में स्थित नामी स्कूल संस्कृति में नर्सरी दाखिले के लिए फर्जी दिव्यांगता प्रमाणपत्र जमा कराने का मामला सामने आया है। पुलिस जांच में प्रमाणपत्र और शिक्षा निदेशालय के नाम से जारी कथित सिफारिशी पत्र जाली पाए गए। चाणक्यपुरी थाना पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है।
नई दिल्ली जिला पुलिस उपायुक्त सचिन कुमार ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की है। पुलिस के अनुसार, पुरानी दिल्ली के सदर बाजार इलाके में रहने वाले तीन अभिभावकों ने अपने बच्चों के नर्सरी दाखिले के लिए स्कूल में दस्तावेज जमा कराए थे। आरोप है कि दाखिले में दिव्यांगता प्रमाणपत्र के साथ शिक्षा निदेशालय के नाम का कथित सिफारिशी पत्र भी लगाया गया था। इनमें दिव्यांगता प्रमाणपत्र लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल (एलएनजेपी) के नाम से जारी बताया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल की शिकायत के बाद पुलिस ने दस्तावेजों की जांच शुरू की। जांच में प्रमाणपत्र और पत्र फर्जी पाए गए। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले में तीनों अभिभावकों को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि फर्जी दस्तावेज कहां तैयार कराए गए और इस मामले में कोई अन्य व्यक्ति शामिल है या नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें